फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh In Pathariya, a youth was first crushed by a car and then buried in straw

Damoh News: पथरिया में दलित युवक को पहले कार से कुचला फिर भूसे में दबाया, पुलिस ने कहा- मामला कुछ अलग

Thu, 19 Dec 2024 10:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 10:50 AM IST
सार

दमोह जिले के इमलिया घोना में पुरानी रंजिश के चलते दलित युवक पर बोलेरो से टक्कर मारकर भूसे में दबाने का आरोप है। घायल युवक गंभीर हालत में अस्पताल में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Damoh In Pathariya, a youth was first crushed by a car and then buried in straw
पथरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक दलित युवक पर जानलेवा हमला हुआ। घटना में युवक को चारपहिया वाहन से टक्कर मारने के बाद भूसे के ढेर में दबा दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के शिकार युवक ने बताया कि वह लड्डू लेकर अपनी बहन के पास दमोह जा रहा था। रास्ते में चूरामन नदिया वालों के खेत के पास उसकी बाइक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके बाद राघवेंद्र पटेल, अरविंद और रवि पटेल ने मारपीट की और उसे पास के खेत में भूसे के ढेर में दबा दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप
पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके छोटे भाई के परिवार पर पहले भी हमले हो चुके हैं। आरोपियों का उद्देश्य उनके परिवार को गांव से बाहर निकालना है। घटना स्थल पर बोलेरो गाड़ी भी पलटी हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने दी जानकारी
पीड़ित की मां ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी थी। वह अपने दूसरे बेटे के साथ मौके पर पहुंचीं और सोनू को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं।

स्थिति गंभीर
पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला दो गाड़ियों की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। युवक की हालत गंभीर है और परिजनों का कहना है कि यह घटना जानबूझकर रची गई साजिश का हिस्सा है। पुलिस पुरानी रंजिश, बोलेरो के पलटने और मारपीट के दावों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed