{"_id":"678733221afe6584e40e81bc","slug":"damoh-in-a-dispute-between-two-parties-a-bullet-was-fired-and-the-person-standing-in-front-sat-down-and-the-bullet-hit-the-hand-of-the-youth-standing-behind-the-injured-was-referred-to-jabalpur-damoh-news-c-1-1-noi1223-2522755-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, सामने वाला नीचे बैठा तो पीछे खड़े युवक के हाथ में लगी; जबलपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, सामने वाला नीचे बैठा तो पीछे खड़े युवक के हाथ में लगी; जबलपुर रेफर
Wed, 15 Jan 2025 10:27 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:27 AM IST
सार
Damoh: घायल ने बताया कि उसके घर के सामने दो पक्षों का विवाद चल रहा था, इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी। जिस युवक पर गोली चलाई वह नीचे बैठ गया और गोली आकर सीधे मेरे हाथ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अस्पताल में मंगलवार की रात छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना के जामुनझिरी गांव निवासी एक युवक को गोली लगने से घायल अवस्था में इलाज के लिए लाया गया। युवक के हाथ में गहरा घाव था जिसका प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर के द्वारा जबलपुर रेफर किया गया है। घायल ने बताया कि उसके घर के सामने दो पक्षों का विवाद चल रहा था और इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिस युवक पर गोली चलाई वह नीचे बैठ गया और गोली आकर सीधे उसके हाथ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल युवक हरगोविंद पिता कुंजीलाल साहू 23 निवासी जामुनझिरी थाना बक्सवाहा ने बताया गांव कि मनोहर पटेल, लक्ष्मण पटेल, संदीप पटेल का विवाद गोलू साहू से हो रहा था। तभी में खेत से घर लौटा था और मेरे घर के सामने ही वह झगड़ रहे थे, इसलिए घर के बाहर खड़ा हो गया। इसी दौरान मनोहर पटेल ने गोलू साहू पर गोली चला दी, जिससे वह नीचे बैठ गया और गोली मेरे हांथ में आकर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए और परिजन उसे इलाज के लिए बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल के बयान लिए। इधर घायल की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश जारी है।
महिला पर किया चाकू से हमला
कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया फाटक के समीप डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया। पुलिस ने बताया कि घायल महिला शोभना पति विनोद जाटव 35 निवासी पथरिया फाटक को किसी दयाराम नाम के युवक ने डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में हाथ में चाकू मार दिया, जिससे महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।