फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Impact of rejecting invitation to Ayodhya, Damoh JIP Vice President resigns from Congress

Damoh: अयोध्या का न्योता अस्वीकार करने का असर, दमोह जिपं उपाध्यक्ष का पति-समर्थकों सहित कांग्रेस से इस्तीफा

Thu, 18 Jan 2024 12:01 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे ने अपने पति के साथ कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार करने से खफा थीं। 

विज्ञापन
Damoh: Impact of rejecting invitation to Ayodhya, Damoh JIP Vice President resigns from Congress
राम मंदिर महोत्सव का न्यौता अस्वीकार करने से नाराज जिपं उपाध्यक्ष ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार करने से खफा दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे ने अपने पति के साथ कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे ने लिखा है कि निवेदन है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या में श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार किए जाने से मेरा मन बहुत आहत और दुखी हुआ है। इससे मेरे अंतः करण को बहुत ठेस पहुंची है इसलिए मैंने मेरे स्वविवेक से निर्णय लिया है कि मैं ऐसे संगठन में अब काम नहीं करूंगी जो हमारे इष्टदेव आराध्य भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमत्रंण ठुकराकर सनातन धर्म का अनादर करे।
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कटारे ने कहा कि हम सनातन धर्म के लोग हैं और कांग्रेस ने रामलला सरकार के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। ऐसी पार्टी में रहने का क्या मतलब, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी और बटियागढ़ जनप अध्यक्ष रामरानी मंगल कुशवाहा, उपाध्यक्ष रजनी राज वीरेंद्र के साथ कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है और आज पूरा देश इस नजारे की एक झलक देखने के लिए उतारू है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया किसी दूसरी पार्टी में जाने से उन्होंने मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धर्मेंद्र कटारे की पत्नी मंजू कटारे निर्दलीय जिला पंचायत की उपाध्यक्ष बनी थीं और विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने अपने पति के साथ भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से धर्मेंद्र पथरिया विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने राव बृजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed