{"_id":"670a81afe19f085adc0503ea","slug":"damoh-immersion-of-idols-begins-in-damoh-akhara-artists-showing-tricks-in-the-ceremony-damoh-news-c-1-1-noi1223-2207880-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, चल समारोह में अखाड़े के कलाकार दिखा रहे करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, चल समारोह में अखाड़े के कलाकार दिखा रहे करतब
Sat, 12 Oct 2024 07:50 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 07:50 PM IST
सार
MP: शाम 5 बजे से छोटे अखाड़े की प्रतिमाएं घंटाघर से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंचने लगी। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नाचते-गाते मां की विदाई में शामिल थे, इसके साथ ही जवारों का विसर्जन चल रहा है।
विज्ञापन
फुटेरा तालाब पर चल रहा विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में जगह-जगह पंडाल में विराजमान देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर से शुरू हो गया। घंटाघर में चल समारोह का मुख्य आयोजन किया गया, जिसमें अखाड़ों के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतंगेज करतब दिखाए। शहर के प्रत्येक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के फुटेरा तलाब पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक जारी रहा।
शाम करीब 5 बजे से छोटे अखाड़े की प्रतिमाएं घंटाघर से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंचने लगी। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नाचते-गाते मां की विदाई में शामिल थे। इसके साथ ही जवारों का विसर्जन चल रहा है। सुबह हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया और शाम के समय देवी मां की प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया। पहले बिना अखाड़े वाली प्रतिमाएं निकाली गईं, उसके बाद प्रमुख अखाड़े की प्रतिमाएं शहर भ्रमण करते हुए फटेरा तालाब पहुंची।
आयोजकों को दिए नंबर
जिला प्रशासन की ओर से अखाड़े की प्रतिमाओं के आयोजकों को नंबर दिए गए हैं। उसी क्रम से सभी लोग देवी प्रतिमा लेकर घंटाघर होते हुए बकौली चौक, मोहन टॉकिज तिराहा, पुराना थाना पर अपने अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए देवी मां की प्रतिमाओं को सिटी नल से महाकाली चौराहा से होकर तालाब लेकर पहुंच रहे हैं। जहां विधि विधान से विसर्जन किया जा रहा है। घंटाघर पर आयोजित चल समारोह के मुख्य कार्यक्रम में दमोह विधायक जयंत मलैया के साथ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के साथ प्रशासनिक अधिकारी मोजूद हैं। वहीं विसर्जन स्थल फुटेरा तालाब पर एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी के साथ एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर प्राची दुबे और उनके सभी जवान मोजूद हैं।