फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Hundreds of quintals of maize kept in the market got washed away in the rain

Damoh News: बारिश में बह गई मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल मक्का, बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल

Wed, 16 Oct 2024 10:12 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Damoh Hundreds of quintals of maize kept in the market got washed away in the rain
भीगी डली मक्का की फसल

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों की सैकड़ों क्विंटल मक्का की फसल पानी में बह गई। किसान अपनी फसल लेकर कृषि मंडी पहुंचे और अचानक बारिश इतनी तेज आई कि कोई बचाव के साधन नहीं जुटा पाया। पानी में मक्का बहने से एक किसान की फसल दूसरे किसान के ढेर में मिल गई। इसके अलावा तेजगढ़ थाने अंतर्गत बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मक्का की उपज बहुत ज्यादा हुई है। दूर दराज से किसान मक्का बेचने तेंदूखेड़ा कृषि मंडी ला रहे हैं। बीते दिन भी हजारों क्विंटल मक्का बिक्री के लिए मंडी आई थी। कई किसानो की मक्का बिक चुकी थी और कई की बिक्री के लिए खुले मैदान में रखी थी। इसी समय अचानक हुई तेज बारिश में सैकड़ों क्विंटल मक्का बहकर यहां-वहां फैल गई। रामादेही निवासी बबलू घोसी ने बताया कि सोमवार को कई किसान मक्का लेकर आए थे और सभी ने अपने-अपने अलग-अलग ढेर लगा दिए थे। अचानक बारिश शुरू हुई जिसमें मक्का के ढेर बह गए।
विज्ञापन

किसान शिवशंकर घोसी ने बताया कि ढेर अलग-अलग किसानों के लगे थे। अचानक तेज बारिश के बाद मक्का बह गई और एक दूसरे के ढेर में मिल गए जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल
तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया में बिजली गिरने से दो महिला मजदूर घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वर्षा पति प्रताप आदिवासी 28 और लक्ष्मी पति नबल आदिवासी हरदुआ निवासी खेत में कार्य कर रही थीं। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएं चपेट में आ गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed