फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Health of nine people deteriorated after eating millet roti and vegetable in Damoh

Damoh: बाजरा की रोटी और भाजी खाने के बाद बिगड़ी नौ लोगों की तबीयत, गंभीर हालत में किया गया अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Aug 2024 12:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 12:37 PM IST
सार

Damoh: जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पाटन गांव में मंगलवार रात बाजरा की रोटी और भाजी खाने से तीन परिवार के करीब 9 लोग बीमार हो गए। एक एक कर उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब 108 के माध्यम से सभी को मडियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन
Health of nine people deteriorated after eating millet roti and vegetable in Damoh
अस्पताल में भर्ती ग्रामीण

विस्तार

जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पाटन गांव में मंगलवार रात बाजरा की रोटी और भाजी खाने से तीन परिवार के करीब 9 लोग बीमार हो गए। एक एक कर उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब 108 के माध्यम से सभी को मडियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टर केसी आर्य द्वारा प्राथमिक उपचार कर तीन मरीजों को हटा सिविल असोताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के घर के सदस्यों द्वारा मंगलवार रात आठ बजे बाजरा की रोटी और नोरपा की भाजी खाई थी। रात करीब 11 बजे एक,दो लोगों को घबराहट और उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई और फिर जितने लोगों ने यह खाना खाया था, सभी बीमार हो गए। बुधवार सुबह जब घर के लोगों की हालत बिगड़ने लगी, तब 108 को सूचना दी गई और उन्हें इलाज के लिए मडियादो प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


जिनमें महादेव पिता जाहर 35, धम्मा पिता सुरिया 40, नोनेलाल पिता धम्मा 21, कुबर पिता बेजनाथ 24, रूपरानी पति महादेव 20, संजली बहु पति धम्मा 22, चंदा पति नोनेलाल 23, शीला पति अरबिंद 20, दीक्षा 15 इन सभी का इलाज मडियादो स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बाकी रूपरानी पति महादेव, चंदा, शीला को हटा रेफर किया गया है। मडियादो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर केसी आर्य का कहना है कि पाटन गांव से आए लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत थी, जिनका इलाज किया गया है। उन्होंने बताया की बाजरे की रोटी भाजी खाने के बाद तबियत बिगड़ी है। सभी का इलाज होने के बाद सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed