{"_id":"678276aee9bb18f02b0247c1","slug":"damoh-gangaram-patel-became-hata-district-president-through-lottery-system-both-claimants-got-equal-votes-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: लाटरी सिस्टम से गंगाराम पटेल बने हटा जनपद अध्यक्ष, दोनों दावेदारों को मिले थे बराबर मत, हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: लाटरी सिस्टम से गंगाराम पटेल बने हटा जनपद अध्यक्ष, दोनों दावेदारों को मिले थे बराबर मत, हुई नारेबाजी
Sat, 11 Jan 2025 07:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:18 PM IST
सार
लाटरी सिस्टम से गंगाराम पटेल हटा जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों दावेदारों को बराबर मत मिले थे। वहीं, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है।
विज्ञापन
गंगाराम पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले की हटा जनपद अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को भारी कश्मकश के बीच ड्रा सिस्टम से संपन्न हुआ। इसमें जनपद सदस्य गंगाराम पटेल निर्वाचित हुए। इस दौरान जनपद कार्यालय में काफी गहमा गहमी रही और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने समर्थकों के साथ हटा विधायक उमा देवी खटीक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सुबह से दावेदारों के बीच तनातनी का माहौल नजर आया। दावेदार अपने जनबल के साथ निर्वाचन स्थल से दूर दम खम का प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, प्रशासन द्वारा भी निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न और निष्पक्ष कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरस्त रखी गई। निर्वाचन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस बीच ड्रा सिस्टम में गंगाराम पटेल चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
क्योंकि दोनों प्रत्याशियों को बराबर 8-8 मत मिले थे। निर्वाचन परिसर क्षेत्र में मीडिया के बीच हटा विधायक उमादेवी खटीक की उपस्थिति पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल और कुछ जनपद सदस्य व उनके समर्थकों द्वारा आपत्ति जाहिर की गई, जिसके बाद विधायक उमा देवी खटीक बाहर निकलते हुए सदस्यों से सामान्य लहजे में गलती हो गई कहते हुए चली गई। बता दें कि बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को आजीवन कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है। उसके बाद हटा जनपद अध्यक्ष का चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
इन्होंने की दावेदारी
निर्वाचन प्रक्रिया दौरान जनपद अध्यक्ष पद के लिए जनपद सदस्य अनुसुइयां रानी पटेल, महेश्वर सिंह, गंगाराम पटेल ओर शैलेश पटेल द्वारा नामांकन फार्म भरे गए। इसके अलावा शैलेश द्वारा डमी फार्म भी भरा गया। नामांकन वापसी के बाद दो दावेदार शेष रह गए। इस तरह जनपद अध्यक्ष का चुनाव शैलेश पटेल ओर गंगाराम पटेल के मध्य लड़ा गया।
दो सदस्यों का हुआ प्रॉक्सी मतदान चुनाव दौरान दो जनपद सदस्यों के प्रतिनिधि द्वारा प्रॉक्सी मतदान किया गया। वर्धा जनपद जनपद सदस्य ब्रजेश रानी पटेल की जगह उनके पति उत्तम पटेल ओर दादपुर जनपद क्षेत्र से रति बाई की जगह रामकुमार द्वारा प्रॉक्सी मतदान किया गया।
