फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Ganesh pandal drowned in continuous rain for 15 hours, reminded of 19 years ago

Damoh News: 15 घंटे लगातार बारिश में डूब गए गणेश पंडाल, 19 साल पहले के हालात आए याद

Wed, 11 Sep 2024 01:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

बारिश के कारण शहर की सुभाष कॉलोनी में गणेश पंडाल के चारों ओर पानी भर गया है। गणेश प्रतिमा से महज एक फीट नीचे तक पानी बचा हुआ है। हटा के नावघाट पर स्थापित गणेश प्रतिमा सुनार नदी में आई बाढ़ के कारण चारो ओर पानी से घिर गई है।

विज्ञापन
Damoh Ganesh pandal drowned in continuous rain for 15 hours, reminded of 19 years ago
गणेश पंडाल के चारों ओर भरा पानी

विस्तार

दमोह जिले में लगातार 15 घंटे से हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्थिति यह है कि शहर के अंदर इतना अधिक पानी भर गया है कि गणेश पंडाल भी डूब गए हैं। ऐसे में आयोजकों द्वारा पंडाल को निकालकर गणेश प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था कराई जा रही है। भारी बारिश ने 19 साल पुरानी यादें ताजा कर दी है। 2005 में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की स्थिति को देखते हुए वर्तमान हालात भी उसी तरह के प्रतीत हो रहे हैं। मंगलवार रात से बारिश शुरू होने के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक बंद नहीं हुई है। हटा की सुनार नदी और बटियागढ़ की जुड़ी नदी में उफान पर है।   

विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और जहां-जहां पानी भर गया है, वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। शहर की सुभाष कॉलोनी में जलभराव हो गया है, इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कालोनियां पानी में डूब गई हैं। चारों ओर पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। सुभाष कॉलोनी में गणेश पंडाल के चारों ओर पानी भर गया है, गणेश प्रतिमा से महज एक फीट नीचे तक पानी है। अगर, बारिश नहीं रुकती तो गणेश प्रतिमा तक पानी पहुंच सकता है। यही स्थिति हटा की सुनार नदी में भी है।
विज्ञापन


हटा के नावघाट पर स्थापित गणेश प्रतिमा सुनार नदी की बाढ़ के कारण चारों ओर पानी से घिरी हुई है। उपकाशी में भगवान गणेश जी का नदी के पानी के बीच यह दृश्य मनोहारी जरूर है, लेकिन बाढ़ के दुष्परिणाम भी दुखद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तेंदूखेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश के बाद नगर और आसपास की नदियां-नाले उफान पर हैं। सर्रा, झलोन मार्ग बंद हो गया है। तारादेही और तेंदूखेड़ा मार्ग भी बंद हो गए हैं। व्यारमा नदी के उफान के कारण जबलपुर-सागर मार्ग भी बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed