{"_id":"674a92ff1fb42f9e83080088","slug":"damoh-friday-was-the-coldest-day-temperature-was-115-degrees-people-shivering-due-to-cold-winds-keeping-away-the-cold-by-warming-themselves-by-the-fire-damoh-news-c-1-1-noi1223-2368330-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बदला मौसम का मिजाज, सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, पारा 11.5 डिग्री, सर्द हवाओं से कांप रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बदला मौसम का मिजाज, सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, पारा 11.5 डिग्री, सर्द हवाओं से कांप रहे लोग
Sat, 30 Nov 2024 10:47 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:47 AM IST
सार
तीन दिन पहले तक लोग सुबह-शाम बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर निकलते थे, लेकिन अब ठंड बढ़ने से सुबह और शाम के समय बाहर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तापमान गिरने से लोग दिन में भी गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों में स्कूल जाते दिखे बच्चे।
विस्तार
आज आखिरी दिन है। दिसंबर की शुरुआज से पहले सर्दी ने जोर पकड़ लिया है, सर्द हवा भी चल रही हैं। शुक्रवार को रात का तापमान 11.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, दिन का तापमान भी गिरकर 26.5 डिग्री पर आ गया, जो अब तक का सबसे कम रहा। तापमान गिरने से दिन में भी ठंड का असर तेज हो गया है। शनिवार सुबह स्कूली बच्चे गर्म कपड़े पहनने के बावजूद ठंड से कांपते हुए स्कूल जाते नजर आए।
विज्ञापन
अचानक बढ़ी ठंड से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.4 से 11.4 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 77 से 86 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 28 से 31 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व में रहेगी, और औसत हवा की गति 5.8 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले तक लोग सुबह-शाम बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर निकलते थे, लेकिन अब ठंड बढ़ने से सुबह और शाम के समय बाहर जाने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पूरे दिन भी लोग अब गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
