फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh For not paying loan amount of 500 rupees, young man with his father killed friend

Damoh News: 500 रुपये के लिए दोस्त की हत्या, युवक ने पिता के साथ पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 11:11 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

दमोह में उधार लिए 500 रुपये नहीं देने पर दोस्त ने अपने पिता के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने युवक के घर में ही लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
Damoh For not paying loan amount of 500 rupees, young man with his father killed friend
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के हारट गांव में मंगलवार-बुधवार की देर रात 500 रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर युवक की हत्या कर दी गई। रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर दोस्त को मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक प्रमोद आदिवासी ने अपने दोस्त सतीश आदिवासी से 500 रुपये उधार लिए थे। जब सतीश ने पैसे मांगे तो प्रमोद ने उन्हें वापस नहीं किया। इसी बात पर मंगलवार-बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पिता और पुत्र ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता मंगल आदिवासी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सतीश और उसके पिता रामप्रसाद आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जबेरा थाना में पदस्थ एसआई गणेश दुबे ने बताया कि 2-3 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे उधारी के 500 रुपए मांगने पर मृतक प्रमोद पिता मंगल गौड़ (28 वर्ष) का विवाद सतीश आदिवासी से हो गया। सतीश शराब के नशे में था और पैसे मांगने मृतक के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सतीश ने अपने पिता रामप्रसाद के साथ मिलकर मृतक प्रमोद पर घर के आंगन में लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे प्रमोद की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई, जिन्हें बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed