फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Fake bank employees ran away with Rs 1 crore belonging to 40 people, complaint lodged with police

Damoh News: 40 लोगों के एक करोड़ रुपए लेकर भागे फर्जी बैंक के कर्मचारी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Wed, 30 Oct 2024 03:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 03:56 PM IST
सार

बस स्टैंड के पास होटल में दो-दो फर्जी बैंक बनाकर पैसा डबल करने का झांसा देकर राशि हड़प ली गई। पहले लोगों से 24-24 हजार रुपए जमा कराए गए और राशि ज्यादा लौटाई गई, लेकिन जब लोगों की रकम फंस गई तो बैंक ही बंद कर दिया गया

विज्ञापन
Damoh Fake bank employees ran away with Rs 1 crore belonging to 40 people, complaint lodged with police
शिकायत दर्ज कराने पहुंची पीड़ित

विस्तार

दमोह जिले में आए दिन ठगी और जालसाली करके लोगों के पैसे ऐंठने की कई घटनाएं सामने आईं, लेकिन अब फर्जी बैंक भी खुल गया और लोगों के एक करोड़ रुपए लेकर कर्मचारी भाग गए। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिक़ायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के पास टंडन पेट्रोल पंप के पीछे तुलसी होटल में एस वर्ल्ड और आई परपज के नाम पर एक नहीं बल्कि दो-दो फर्जी बैंक बनाकर लोगों को राशि दोगुना करने का झांसा देकर राशि हड़प ली गई। पहले लोगों से 24-24 हजार रुपए जमा कराए गए और राशि ज्यादा लौटाई गई, लेकिन जब लोगों की मोटी रकम फंस गई तो बैंक ही बंद कर दिया गया। एसपी कार्यालय में इस मामले को लेकर 40 से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। सवा करोड़ रुपए की राशि ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसमें पांच लोगों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी नेहा चौबे ने बताया कि तुलसी होटल में एक आई परपज नाम का बैंक खुला था। यह होटल अरुण टंडन का है। बैंक को गनेश शिवहरे, बृजेश परिहार, प्रवीण गौर संचालित करते थे। इसके लिए अरुण टंडन पैसा जमा करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने 24 हजार रुपए लगवाए थे। बाद में 10 लाख रुपए इनवेस्ट करा लिए। उसके बाद कंपनी बंद हो गई और होटल में अब बैंक को शाखा नहीं है। इसी तरह समन्ना निवासी उमा शंकर चौबे ने बताया कि 2021-22 में राशि दोगुने करने के नाम पर बैंक खोला गया और उसमें 24-24 हजार रुपए लेकर सदस्यता दिलाई गई। बाद में एक बैंक बंद करके उसकी जगह एसवर्ड बैंक खोल दिया गया। इसमें 32-32 हजार रुपए लेकर सदस्यता दिलाई गई। एसवर्ड में ब्रजेश परिहार सीहोर और प्रवीण गौर भोपाल, गनेश शिवहरे और फरहा नाज ने मिलकर चौबे से 8 लाख रुपए जमा कराए, बाद में सभी फरार हो गए। इसी तरह एक अन्य शिकायतकर्ता अंकिता ठाकुर के 32 हजार रुपए, दिलीप गुजराती के 10 लाख रुपए, सुरेश दुबे के 21 हजार 800 रुपए, राम बिहारी ठाकुर के 40 हजार रुपए और जितेंद्र ठाकुर के 72 हजार रुपए फर्जी बैंक में जमा कराए गए, लेकिन इन सबको राशि अभी तक नहीं मिली है। एसपी का नोटिस मिलने पर गनेश शिवहरे, बृजेश परिहार और अरुण टंडन एसपी ऑफिस में पेश हुए। उन्होंने अपने बयानों में बताया कि उनके साथ भी ठगी हुई है। उनसे भी बैंक में राशि दोगुनी मिलने के नाम पर ठगी हुई है। सारा पैसा प्रवीण गौर ने ठगा है। फिलहाल पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है संबंधितों को नोटिस जारी किए गए थे। जिनमें से तीन लोग पेश हुए हैं। उनके बयान लिए गए हैं। इसके बाद एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed