फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Fair is being organized in Khiriya Mandla village for 100 years

Damoh News: बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य देखने पहुंचे पशुपालन मंत्री पटेल, यहां 100 साल से लग रहा है मेला

Fri, 17 Jan 2025 11:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

ज्यमंत्री पटेल ने कहा, इस मेले को लगते हुए लगभग 100 साल से अधिक का समय हो गया है। यहां के अदवल्या बब्बा हमारे कुल देवता हैं। बहुत छोटे से इसे देखते आ रहे हैं। यहां पर सभी स्नेह और प्रेम के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Damoh Fair is being organized in Khiriya Mandla village for 100 years
राई नृत्य करती कलाकार

विस्तार

दमोह जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित पथरिया विधानसभा के खिरिया मंडला गांव में 100 साल पुराने मेले की धूम मची है। पांच दिवसीय इस मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसे मेले की शुरुआत बुधवार को हुई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को पथरिया विधायक और मध्यप्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल भी अपने गृह ग्राम में लगे इस मेले में पहुंचे। मंत्री पटेल ने बताया कि यह मेला उनके पूर्वजों ने शुरू कराया था और यहां उनके कुल देवता हैं। आज भी उनके परिवार का हर सदस्य, चाहे वह कहीं भी रहता हो, मेले के दौरान यहां जरूर आता है।
विज्ञापन


मेले में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगी हैं, झूले लगे हैं और साथ ही दर्जनों नृत्यांगनाएं राई नृत्य की प्रस्तुति दे रही हैं। मंत्री पटेल ने नृत्यांगनाओं को सम्मान स्वरूप राशि भी भेंट की। यह मेला पांच दिन तक चलेगा। बता दें बुंदेलखंड में मकर संक्रांति पर्व से मेलों की शुरुआत हो जाती है। सैकड़ों स्थानों पर मेले लगते हैं, जिसमें खिरिया मंडला का मेला पूरे जिले में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री पटेल ने कहा, इस मेले को लगते हुए लगभग 100 साल से अधिक का समय हो गया है। यहां के अदवल्या बब्बा हमारे कुल देवता हैं। बहुत छोटे से इसे देखते आ रहे हैं। यहां पर सभी स्नेह और प्रेम के साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह से बात करेंगे कि इस मेले को संस्कृति विभाग से जोड़ दिया जाए। मेला हमारी प्राचीन परंपराओं, संस्कृति और उमंग व उल्लास का प्रतीक है।  
 

राई नृत्य करती कलाकार

राई नृत्य करतीं कलाकार

 

राई नृत्य करती कलाकार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed