फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Eyewitness of Nana's murder told that to save herself, she pretended to sleep in the quilt

Damoh: नाना की हत्या की चश्मदीद ने बताया बचने के लिए वह रजाई में सोने का नाटक करती रही, उसके सामने हुई वारदात

Sun, 10 Mar 2024 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

मृतक दामोदर की नातिन खुशी ने बताया कि वह नाना के साथ खटिया पर सो रही थे। तभी रात में पांच लोग आए वे हाथ में चाकू लिए थे। उन्होंने नाना के हाथ, पैर बांध दिए और नाना की रजाई हमारे ऊपर डाल दी। चाकू देखकर में डर गई थी, इसलिए हमने सोने का नाटक करके आंखों को बंद कर लिया था।

विज्ञापन
Damoh: Eyewitness of Nana's murder told that to save herself, she pretended to sleep in the quilt
दमोह के बालाकोट गांव में चोरी करने घुसे चोरों ने युवक की हत्या कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के देहात थाना के ग्राम बालाकोट में दामोदर बंसल की क्रूरता पूर्व हुई हत्या की वारदात देखने वाली एक मात्र चश्मदीद गवाह उसकी 6 वर्षीय नातिन अब भी सदमे में हैं। दहशत के चलते उसने खाना भी छोड़ दिया है। पुलिस नाबालिग से जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। आरोपियों ने जिस तरह से हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस भी कुछ समझ नहीं पा रही है। खुशी ने बताया कि वह बचने के लिए रजाई में सोने का नाटक करती रही। 
विज्ञापन


मृतक दामोदर की नातिन खुशी ने बताया कि वह नाना के साथ खटिया पर सो रही थे। तभी रात में पांच लोग आए वे हाथ में चाकू लिए थे। उन्होंने नाना के हाथ, पैर बांध दिए और नाना की रजाई हमारे ऊपर डाल दी। चाकू देखकर में डर गई थी, इसलिए हमने सोने का नाटक करके आंखों को बंद कर लिया था। लेकिन जब वो लोग अंदर वाले कमरे में गए तो थोड़ी सी रजाई हटाई थी तो उनकी आंखें दिख रही थीं। नाना उठ नहीं पा रहे थे। आवाज न निकले, इसलिए उन्होंने नाना के मुंह में कपड़ा ठूंसा। पेटी की चाबी खोजकर अंदर रखे रुपये और जेवर चोरी करके ले गए। इसके बाद मैंने उठकर नानी को जगाया और उन्हें बताया। तब जाकर नानी ने मोहल्ले के लोगों को  सूचना दी।
विज्ञापन


गांव में है गमहीन माहौल
शुक्रवार को यह घटना हुई थी इसके अगले दिन शनिवार सुबह दामोदर के बेटे दिल्ली से गांव पहुंचे और तब शव का अंतिम संस्कार कराया गया। देहात थाना टीआई रविंद्र बागरी मामले की पड़ताल करने के लिए गांव पहुंचे और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इधर वारदात की गवाह खुशी की हालात खराब होने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। बता दें कि दामोदर बसंल की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 460, 394 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 90 हजार में बेचीं थीं बकरियां
मृतक की पत्नी चंदारानी ने बताया कि उनके पति दामोदर बसंल जिला अस्पताल में शुक्रवार को खाना देने के लिए गए थे और रात में वापस लौट आए थे। घर में नातिन खुशी, पति और सास थी। इस बीच वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि लुटेरे 60 हजार रुपए नकद, दो किलो चांदी, सोना और करधनी लूटकर ले गए हैं। पत्नी ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने घर में पली हुई बकरियां 1 लाख 90 हजार रुपए में बेची थीं। दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed