फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Entering the Anand Dham temple on Damoh Jabalpur State Highway

Damoh: दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर आनंद धाम मंदिर में घुसते-घुसते बची बेकाबू कार, गेट से टकराकर रुकी, दो घायल

Sat, 21 Sep 2024 12:04 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

आरपीओ सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि शराब पीकर चालक कार चला रहा था, जिससे उसने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह मंदिर के गेट से टकरा गई। हादसे में कार चालक और उसमें बैठा बच्चा घायल हो गया। 

विज्ञापन
Damoh Entering the Anand Dham temple on Damoh Jabalpur State Highway
घटना स्थल पर खड़ी कार

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना अंतर्गत पुरेनहाऊ में स्थित प्रसिद्ध आनंद धाम मंदिर में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार घुसने से बाल-बाल बच गई। कार गेट से टकराकर रुक गई, हादसे में दो लोग घायल हो गए। अगर, कार मंदिर के अंदर घुस जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम जबलपुर से दमोह की ओर जा रही इको कार (क्रमांक एमपी 20 सीके 5913) का चालक शराब के नशे में था। आनंद धाम मंदिर के पास पहुंचते ही उसने कार से नियंत्रण खो दिया, और कार मंदिर के गेट से टकरा गई। हादसे में मंदिर का गेट और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कार चालक और उसमें सवार एक बच्चा भी घायल हो गया।
विज्ञापन


एनएचएआई पेट्रोलिंग पार्टी के आरपीओ सुरेंद्र अहिरवार, तारा राजपूत और टीआरओ रोहित ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि घायल चालक टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीओ सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि कार नशे में धुत चालक द्वारा नियंत्रित नहीं की जा सकी और मंदिर के गेट से टकरा गई। हादसे में मंदिर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और कार का अगला हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि कार मंदिर के अंदर नहीं घुसी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, टक्कर से गेट का आधा हिस्सा टूट गया है, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed