फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Elderly man hanged himself by writing suicide note, accused neighbors of harassment

Damoh News: सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ने लगाई फांसी, पड़ोसियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Mon, 21 Oct 2024 10:10 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 10:10 AM IST
सार

दमोह में एक बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड भी छोड़ा है, जिसमें पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Damoh Elderly man hanged himself by writing suicide note, accused neighbors of harassment
मृतक और सुसाइड नोट जब्त करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेलवाड़ा गांव निवासी एक बुजुर्ग का शव रविवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। पुत्र जब घर आया तो पिता को फंदे पर लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसे जांच में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


रात में की थी मारपीट
रामकिशोर निवसैया (67) के पुत्र मोहित निवसैया ने बताया कि उनके पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा है। वह हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार शाम गांव के राममिलन गोस्वामी, सिद्धांत गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, सत्यम गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी, पवन गोस्वामी, रितेश गोस्वामी और अन्य दो लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की थी। मैंने पिता को घटना बताई। वह मेरे साथ आए और आरोपी से मारपीट का कारण पूछा तो पिता के साथ भी मारपीट की। बाद में मेरे पिता तेंदूखेड़ा थाने आए और रिपोर्ट करके घर चले गए। सुबह पिता ने मुझे खेत भेजा और जब खेत से वापस आया तो पिता घर के अंदर फंदे पर लटके थे।
विज्ञापन


तीन साल से कर रहे परेशान
मोहित ने बताया कि पिछले तीन साल से राममिलन गोस्वामी और उसके परिवार के सदस्य हमारी जमीन छीनने का प्रयास कर रहे हैं। हम लोग थाने जाते हैं, लेकिन हमेशा पुलिस शिकायत ले लेती है, पर कार्रवाई नही करती। शनिवार की रात में भी हम लोग रिपोर्ट करने आए, लेकिन पुलिस ने संतोषजनक रिपोर्ट नहीं लिखी और थाने के बाहर एक अरुण दुबे नाम के पुलिसकर्मी ने पांच हजार की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रामकिशोर निवसैया ने मरने के पहले एक सोसाइट नोट लिखा था जो जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किया है। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया रामकिशोर निवसैया पुत्र की शिकायत पर दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। जिस नाम के पुलिस वाले पर परिजन पैसे मागने का आरोप लगा रहे हैं उस नाम का कोई पुलिस कर्मी तेंदूखेड़ा थाने में नहीं है। पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा गया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

मृतक और सुसाइड नोट जब्त करती पुलिस

मृतक और सुसाइड नोट जब्त करती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed