फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh household items were burnt to ashes in the fire that broke out in the kutcha house

Damoh News: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला और तीन मवेशी भी झुलसे

Tue, 03 Sep 2024 10:20 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

घर में लगी आग में अनाज, कपड़े, खाने-पीने की सामग्री और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही घर में बंधे तीन मवेशी आग में झुलस गए। पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Damoh household items were burnt to ashes in the fire that broke out in the kutcha house
मकान से उठती आग की लपटें

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाने की जेरठ चौकी क्षेत्र के सेमरा लोधी गांव में सोमवार रात एक किसान के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हादसे में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया और तीन मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। पीड़ित परिवार ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेमरा लोधी गांव निवासी प्रीतम लोधी के घर में सोमवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठते देखीं, तब परिवार के लोगों को किसी तरह घर से बाहर निकाला और मोटर पंप चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। तत्काल ही पथरिया थाना पुलिस और जेरठ चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग ने पूरे कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसे बुझाना काफी मुश्किल हो रहा था। काफी मशक्कत के बावजूद भी जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन


आग में अनाज, कपड़े, खाने-पीने की सामग्री और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा घर में बंधे तीन मवेशी आग में झुलस गए। मौके पर जेरठ चौकी प्रभारी आनंद कुमार अहिरवार ने खुद बर्तनों से पानी भरकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन मकान की आग नहीं बुझ सकी। पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed