{"_id":"65f86f1e6383edcb0802c9a1","slug":"damoh-due-to-leakage-of-line-of-satdharu-scheme-in-deori-liladhar-village-fields-filled-with-water-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: देवरी लीलाधर गांव में सतधरू योजना की लाइन लीकेज होने से खेतों में भरा पानी, किसान बोले- फसल नष्ट हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: देवरी लीलाधर गांव में सतधरू योजना की लाइन लीकेज होने से खेतों में भरा पानी, किसान बोले- फसल नष्ट हो गई
Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
सार
दमोह जिले के देवरी लीलाधर गांव में सतधरू योजना की लाइन लीकेज होने से खेतों में पानी भर गया। वहीं, किसानों का कहना है कि पानी भरने से हमारी फसलें नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
खेत में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह की ग्राम पंचायत देवरी लीलाधर गांव में सतधरू परियोजना की पाइप लाइन फूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। पहले मौसम की मार और अब पाइप लाइन लीकेज से किसानों की कमर टूट गई।
विज्ञापन
दरअसल, सतधरू परियोजना की लाइन के तहत किसानों के खेतों के आसपास में बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन किसानों ने लिए परेशानी का सबब बन गई है। भूमिगत पाइप लाइन में लीकेज के चलते निकली पानी की जलधारा खेतों से निकल गई, जिसके कारण खेत तालाब बन गए हैं और किसानों के खेतों में लगी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
देवरी लीलाधर निवासी किसान सुमेर सिंह, राम सिंह आदिवासी ने बताया कि चार एकड़ की कृषि भूमि में पाइप लाइन के लीकेज से निकली जलधारा की वजह से पहले दो एकड़ में लगी बटरा की फसल नष्ट हो गई थी। वहीं, गेंहू और चना की फसल काट नहीं पा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे परेशान होकर किसानों ने अपने खेतों में भरे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए फसलों की बर्बादी का यह मंजर दिखाया है। ताकि अधिकारी जल्द से जल्द सुधार करवा सकें।
विज्ञापन
