फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Drunk woman created a ruckus in the district hospital abused employees

Damoh News: शराबी महिला ने जिला अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात, कर्मचारियों को दी गालियां

Mon, 09 Sep 2024 11:39 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 11:39 AM IST
सार

महिला अपने किसी रिश्तेदार के साथ बस में बैठकर बेलखारु से दमोह तक पहुंची थी।  यहां एक ढाबे के नजदीक उसने काफी अधिक शराब पी ली और उसके बाद उसका रिश्तेदार भी वहां से भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन
Damoh News Drunk woman created a ruckus in the district hospital abused employees
जमीन पर लेटकर हंगामा करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में रविवार की रात एक शराबी महिला ने जमकर उत्पात मचाया और कर्मचारियों को परेशानी में डाला। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची महिला से पता लेने के बाद जबलपुर पुलिस से संपर्क कर महिला को सुबह जबलपुर रवाना किया गया।

विज्ञापन


यह महिला दमोह सागर स्टेट हाइवे पर गंगोत्री ढाबे के समीप लोगों को परेशान कर रही थी। शराब के नशे में होने के चलते लोग यहां वहां भाग रहे थे, जिसकी सूचना सागर नाका चौकी प्रभारी को लगी। उन्होंने महिला सैनिक के साथ उक्त महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसने बताया है कि उसके बेटे की तबीयत खराब है, लेकिन कोई भी उसका इलाज नहीं करेगा। महिला शराब के नशे में काफी देर हंगामा करती रही और कर्मचारियों को गालियां देती रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रबंधन ने महिला को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी अधिक शराब के नशे में थी। इसके बाद कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर को सूचना दी गई तो वह भी महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। बातों ही बातों में महिला का नाम पूछा तो उसने अपना नाम पूजा साहू जबलपुर थाना बेलखाड़ू बताया। कोतवाली टीआई ने बेलखाडू थाना प्रभारी से संपर्क किया महिला के बारे में जानकारी दी। जब वहां पुष्टि हो गई उसके बाद महिला को रात में जिला अस्पताल में ही रोका गया जब उसका शराब का नशा उतर गया तब उसे सोमवार सुबह वापस बेलखाडू पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला अपने किसी रिश्तेदार के साथ बस में बैठकर बेलखारु से दमोह तक पहुंची थी। यहां एक ढाबे के नजदीक उसने काफी अधिक शराब पी ली और उसके बाद उसका रिश्तेदार भी वहां से भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। पूरी रात महिला के हड़कंप मचाने के चलते अस्पताल के कर्मचारी भी काफी अधिक परेशान हुए, लेकिन महिला के घर का पता मिल जाने से उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed