फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   birds found dead near the bear house in damoh news hindi

Damoh News: वेयर हाउस के समीप मृत मिली दर्जनों चिड़ियां, जहरीला अनाज खाने की जताई जा रही संभावना

Mon, 10 Feb 2025 10:43 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

शासकीय वेयर हाउस के समीप दर्जनों की संख्या में चिड़ियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन किसी जहरीले अनाज को खाने से इन पक्षियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
birds found dead near the bear house in damoh news hindi
वेयर हाउस के समीप पड़े चिड़िया के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के शासकीय वेयर हाउस के समीप सोमवार सुबह दर्जनों की संख्या में चिड़ियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जब लोगों ने इन पक्षियों को कई जगह मृत हालत में पड़ा देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी गई। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन किसी जहरीले अनाज को खाने से इन पक्षियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जहरीले अनाज की आशंका
जिस जगह पर चिड़ियों के शव मिले है। उसके बाजू में शासकीय वेयर हाउस है और उसमें खरीदा गया गेहूं, धान सहित चना बड़ी तादात में रखा हुआ है। अनाज को सुरक्षित रखने के लिए वेयर हाउस के कर्मचारी इसमें कीटनाशक दवा का छिड़काव करते है।
विज्ञापन


अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि उसी कीटनाशक दवा मिले अनाज के दाने खाने से पक्षियों की मौत हो रही है। यदि किसी ने इस दवा का छिड़काव बाहर कर दिया है तो बड़ी समस्या बन सकती है। क्योंकि यहां मवेशी, कुत्ता और पक्षी भी आते है जो जमीन पर पड़े दानों को चुनते है और मवेशी उनको खाते है। सुबह स्थानीय लोगों को अलग-अलग जगह चिड़ियां के शव ढेर के रूप में मिले। कहीं-कहीं मृत पक्षियों की संख्या दो है तो कहीं तीन कहीं पांच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय वेयर हाउस के मैनेजर कमलेश रैकवार का कहना है वेयर हाउस के अंदर खरीदी का गेहूं, चना और धान रखी हुई है। जिसकी सुरक्षा के लिए उनमें कीटनाशक दवा का छिड़काव पूरी सावधानी से किया जाता है। पक्षियों की मौत कैसे हुई उसकी जानकारी नहीं है। वेयर हाउस में चिड़िया के साथ कबूतर भी रहते है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिकांत बिल्बार का कहना है पक्षियों की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। मृतक पक्षियों को लैब भेजा जायेगा, क्योंकि पोस्टमार्टम में पूरी पुष्टि नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed