फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Doctor riding a scooter was crushed by a passenger bus he died on the spot driver ran away

Damoh News: तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार डॉक्टर को कुचला, मौके पर मौत, चालक हुआ फरार

Sun, 17 Nov 2024 08:27 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 08:27 AM IST
सार

एसआई आरके गोस्वामी ने बताया कि राधा ट्रेवल्स कंपनी की बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Damoh Doctor riding a scooter was crushed by a passenger bus he died on the spot driver ran away
सड़क पर खड़ी बस

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के गौरैया पुल के पास शनिवार दोपहर एक यात्री बस के चालक ने स्कूटी सवार डॉक्टर को कुचल दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल डॉक्टर को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पेट पर चढ़ गया पहिया
डॉक्टर लखन साहू तेंदूखेड़ा के वार्ड आठ में रहते थे। शनिवार दोपहर वे अपनी स्कूटी से जा रहे थे। वहीं, सागर से जबलपुर की ओर जा रही राधा ट्रेवल्स की बस तेंदूखेड़ा आ रही थी। जब बस और स्कूटी पुल पर एक-दूसरे को क्रॉस कर रहे थे, तभी बस का पहिया स्कूटी से टकराया, जिससे डॉक्टर नीचे गिर गए और पहिया उनके पेट पर चढ़ गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने बस को धक्का देकर पीछे किया और डॉक्टर को बस के टायर के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत तेंदूखेड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मुख्य मार्ग पर पुल पर हुई, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई और जाम लग गया। जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकालने का प्रबंध किया। बीच पुल पर खड़ी बस को थाने लाया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका।
विज्ञापन


लकवे का करते थे इलाज
डॉक्टर लखन ग्राम धनगौर के निवासी थे, लेकिन कई वर्षों से उन्होंने अपना निवास तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड आठ में बना लिया था। वे लकवे के इलाज में माहिर थे, दूर-दराज के लकवाग्रस्त मरीज उनके पास उपचार के लिए आते थे। घटना में उनकी मौत के बाद पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई। एसआई आरके गोस्वामी ने बताया कि राधा ट्रेवल्स कंपनी की बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed