फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Dispute between two truck drivers on Damoh Sagar State Highway

Damoh: दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर दो ट्रक चालकों का विवाद, घायल चालक ने बीच सड़क पर खड़ा कर दिया ट्रक, लगा जाम

Sat, 23 Nov 2024 06:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

दमोह-सागर हाईवे पर दो ट्रक चालकों के बीच विवाद में एक ने दूसरे की चाबी निकालकर फरार हो गया। गुस्साए घायल चालक ने ट्रक सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाया और यातायात सुचारु किया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
Damoh Dispute between two truck drivers on Damoh Sagar State Highway
सड़क पर बैठा घायल चालक

विस्तार

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शनिवार दोपहर दो ट्रक चालकों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद एक ट्रक चालक ने दूसरे की चाबी निकाल ली और फरार हो गया। गुस्साए घायल ट्रक चालक ने ट्रक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


सागर निवासी ट्रक चालक रवि शंकर यादव ने बताया कि वह माल भरकर सागर से दमोह जा रहा था। कोरासा गांव के पास दूसरे ट्रक चालक के साथ विवाद हो गया। इसके बाद, दूसरे ट्रक में सवार लोगों और बाइक सवारों ने रवि के साथ मारपीट की। मारपीट में रवि घायल हो गया, और हमलावर उसकी ट्रक की चाबी भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन


आक्रोशित रवि ने घायल अवस्था में अपना ट्रक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी प्रभारी निवेश जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ट्रक को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी निवेश जैन ने बताया कि रवि यादव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, और अज्ञात ट्रक चालक व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सड़क पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने जल्द कार्रवाई कर यातायात को सामान्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed