फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Dispute between two parties, one youth was attacked with a knife and thrown into the pond

Damoh News: दो पक्षों में विवाद, चाकू से हमला कर युवक को तालाब में फेंका, दूसरा पक्ष के लोग भी घायल

Sun, 03 Nov 2024 09:08 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 09:08 AM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आनंद सिंह अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। टीआई आनंद सिंह ने बताया कि विवाद में दो लोग घायल हुए हैं, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
damoh Dispute between two parties, one youth was attacked with a knife and thrown into the pond
जिला अस्पताल में घायल

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकेश नायक कॉलोनी में शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक पर चाकू और तलवार से हमला कर उसे तालाब में फेंक दिया गया। परिजन उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा, जिस पर भी परिजनों ने चाकू से हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले पक्ष से अतुल रैकवार नामक युवक घायल हुआ, जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल के भाई हेमंत रैकवार ने बताया कि नवरात्रि के समय अतुल का मुकेश नायक कॉलोनी के साहू समाज के युवकों से विवाद हुआ था। शनिवार रात, जब उसका भाई तालाब के पास खड़ा था, तभी कमू साहू, दामू साहू, भूपेंद्र, राहुल पटेल समेत लगभग 10 युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब परिवार के लोग उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने कमला रैकवार और चंदा रैकवार पर भी हमला कर दिया और अतुल को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। किसी तरह से अतुल को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

दूसरे पक्ष के पारस रैकवार ने बताया कि उसके दोस्त राहुल पटेल पर अतुल रैकवार और हेमंत रैकवार ने चाकू और तलवार से हमला किया और उसे भी तालाब में फेंक दिया। दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई आनंद सिंह अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। टीआई आनंद सिंह ने बताया कि एक पक्ष से अतुल रैकवार और दूसरे पक्ष से राहुल पटेल घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। तालाब में फेंकने की बात सही नहीं है, क्योंकि दोनों ही पक्ष तालाब के किनारे खड़े थे। डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed