फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dense fog engulfed the road and railway station in Damoh

Damoh: सड़क और रेलवे स्टेशन पर छाया घना कोहरा, ठंड से कांप रहे लोग; न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट

Thu, 02 Jan 2025 08:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 08:57 AM IST
सार

Damoh: मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खवसे के अनुसार उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी के चलते पूरे जनवरी माह में कड़ाके की ठंड रहेगी। 6 व 7 जनवरी को तापमान में एक या दो डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है। ठंड रबी की फसल के लिए काफी अच्छी है।

विज्ञापन
Dense fog engulfed the road and railway station in Damoh
कोहरे का असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई और गुरुवार को भी यही हाल रहा। चारों ओर कोहरा छाने के साथ ही फुहारों की तरह बरस भी रहा है। जिससे कड़ाके की ठंड का असर देखा गया। सड़क के अलावा रेलवे स्टेशन पर कोहरा छाने से सामने ट्रेन आ रही, यह भी नहीं दिखाई दे रहा। वहीं वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 व अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। गुरुवार सुबह 6 बजे घना कोहरा देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी 110 से 120 मीटर रही। कोहरे के साथ रिमझिम बारिश की तरह ओस की बूंदें भी गिरीं, जिससे सड़कें गीली हो गईं। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 95 से 98 प्रतिशत व न्यूनतम आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत के बीच रही।
विज्ञापन


दरअसल उत्तर-पूर्व से आ रही बर्फीली हवाओं मौसम में सोमवार से ही बदलाव हो गया था। गुरुवार की सुबह सैर करने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम दिखाई दी। क्योंकि इस सीजन में अभी तक न तो कड़ाके की ठंड पड़ी थी, न ही कोहरा देखा गया। इधर ठंड बढ़ने से सड़कों के किनारे लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जनवरी में जारी रहेगी ठंड
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खवसे के अनुसार उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी के चलते पूरे जनवरी माह में कड़ाके की ठंड रहेगी। 6 व 7 जनवरी को तापमान में एक या दो डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है। जो ठंड पड़ रही है, वह रबी की फसल के लिए काफी अच्छी है, इससे पैदावार बढ़ेगी। हालांकि सरसों की फसल में रससूचक माहू कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई दवा छिड़काव करें।

7 साल में 1 जनवरी का तापमान
  • 2018 25.8 डिग्री 8.6 डिग्री
  • 2019 25.0 डिग्री 5.0 डिग्री
  • 2020 16.5 डिग्री 11.0
  • 2021 22.0 डिग्री 5.1 डिग्री
  • 2022 17.5 डिग्री 9.4 डिग्री
  • 2023 26.0 डिग्री 8.0 डिग्री
  • 2024 24.4 डिग्री 10.5
  • 2025 20.5 डिग्री 9.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed