फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Dead body of youth found in Manas Bhawan premises, blood samples taken from the pocket of the deceased

Damoh News: मानस भवन परिसर में मिला युवक का शव, मृतक की जेब से मिले ब्लड के सैम्पल

Thu, 22 Aug 2024 02:53 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:53 PM IST
सार

दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक के जेब में ब्लड सैंपल और रिपोर्ट्स की पर्ची मिली है। उसका नाम दीनू सोनी जटाशंकर लिखा है। अभी स्पष्ट पहचान नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
Damoh Dead body of youth found in Manas Bhawan premises, blood samples taken from the pocket of the deceased
ब्लड के सैंपल देखते सीएसपी

विस्तार

दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहे के पास स्थित मानस भवन परिसर में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की जेब से जिला अस्पताल की ओपीडी पर्ची और ब्लड के सैंपल प्राप्त हुए हैं। फिलहाल शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे जब एक दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने गैलरी में एक युवक को पड़ा हुआ देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई शराबी हो सकता है। लेकिन जब मेडिकल दुकान संचालक रजत सिंघई ने सुबह करीब 11 बजे दुकान खोली, तो उन्होंने देखा कि युवक बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने डायल हंड्रेड को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक की जेब से ब्लड सैंपल और रिपोर्ट्स की पर्ची मिली है, जिसमें नाम दीनू सोनी जटाशंकर लिखा हुआ है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस जटाशंकर क्षेत्र में जानकारी जुटाने के लिए भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। इसके साथ ही, पुलिस जिला अस्पताल से भी यह जानकारी प्राप्त कर रही है कि मृतक अस्पताल में स्वयं भर्ती था या ब्लड के सैंपल किसी अन्य के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed