फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bodies of lovers missing from home found hanging from noose in forest police engaged in investigation

Damoh News: घर से लापता प्रेमी युगल के जंगल में फंदे से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Oct 2024 09:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 09:44 PM IST
सार

नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल के द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रथम दृश्य मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए विवेचना की जा रही है, बुधवार की सुबह पीएम होगा।

विज्ञापन
Damoh Bodies of lovers missing from home found hanging from noose in forest police engaged in investigation
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत रमपुरा गांव के परासर टोला से लगे जंगल में मंगलवार दोपहर प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को नीचे उतारकर उनकी शिनाख्त कराने के बाद दमोह जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात से प्रेमी युगल घर से लापता हो गए। रात्रि में नाबालिग 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक भी घर से लापता है। मंगलवार सुबह लड़की व लड़के के परिजनों ने पुलिस को गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने जब लड़के के नंबर का लोकेशन लिया तो पराशर टोला के आसपास का मिल रहा था। बीट प्रभारी लोकेशन के आधार पर पराशर गांव पहुंचे और मोबाइल पर घंटी की, लेकिन घंटी जा रही थी। फोन रिसीव कोई नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


इस तरह से लोकेशन को ट्रैस करते हुए बीट प्रभारी गांव से लगे जंगलों में पहुंचे तो दोनों प्रेमी युगल एक पेड़ से टंगे मिले, जिसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई। घटना स्थल पर थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह पहुंचे और जांच शुरू की गई। इसके बाद आप श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पहुंचे। प्रेमी युगल पड़ोसी थे और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग कब शुरू हो गया। परिजनों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह संभव नहीं हो सकता। क्योंकि दोनों एक ही समाज से हैं। युवक के पिता का बचपन में निधन हो गया और नाबालिग किशोरी के गरीब माता पिता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल के द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रथम दृश्य मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए विवेचना की जा रही है। दोनों के शवों को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है बुधवार की सुबह पीएम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed