फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Crocodile went after the dog to hunt, dog crossed the river to save its life, video went viral

Damoh News: कुत्ते का शिकार करने पीछे पड़ा मगरमच्छ, जान बचाने नदी पार कर गया कुत्ता

Thu, 22 Aug 2024 03:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 03:57 PM IST
सार

कुत्ता नदी में तैर रहा था और जैसे ही मगरमच्छ ने कुत्ते को देखा वह शिकार करने के लिए पीछे पड़ गया। ग्रामीणों ने नदी में पत्थर फेंक कर हल्ला किया जिसके बाद कुत्ता इतनी रफ्तार से नदी में तैरा कि नदी के दूसरे छोर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Damoh Crocodile went after the dog to hunt, dog crossed the river to save its life, video went viral
कुत्ते के पीछे मगरमच्छ

विस्तार

दमोह जिले की कोपरा नदी में एक कुत्ते का शिकार करने उसके पीछे मगरमच्छ पड़ गया। फिर क्या था, जान बचाने के लिए कुत्ता पूरी नदी पार कर गया और मगरमच्छ पीछे ही रह गया। यह वीडियो गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कलेक्टर ने भी लोगों से अपील की है कि कोपरा नदी में मगरमच्छ देखा गया है। इसलिए नदी की ओर न जाएं।
विज्ञापन


बता दें इस समय दमोह जिला मगरमच्छों की शरण स्थली बना हुआ है। जहां जिले की सबसे बड़ी व्यारमा नदी में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ है तो वहीं अब कोपरा नदी में भी मगरमच्छ देखा गया है।
विज्ञापन


कोपरा नदी मडकोले से निकलकर पथरिया जाने वाले खोजाखेड़ी गांव की ओर बहती है। यह वीडियो खोजाखेड़ी गांव का बताया जा रहा है। 34 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता नदी में तैर रहा है और जैसे ही मगरमच्छ ने कुत्ते को देखा वह उसका शिकार करने के लिए पीछे पड़ गया। ग्रामीण उस समय यह नजारा देख रहे थे। उन्होंने नदी में पत्थर फेंक कर हल्ला किया, जिसके बाद कुत्ते को एहसास हो गया कि उसकी जान खतरे में है। वह जान बचाने के लिए इतनी रफ्तार से नदी में तैरा कि कुछ सेकेंड में नदी के दूसरे छोर पर पहुंच गया और मगरमच्छ पीछे ही रह गया। इसके बाद मगरमच्छ वापस पानी में चला गया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी लोगों से अपील की है कि कोपरा नदी में मगरमच्छ देखा गया है। इसलिए इस समय नदी की ओर न जाएं। बारिश के समय में बड़ी संख्या में नदियों में मगरमच्छ ने डेरा डाल लिया है। इसलिए मनोरंजन करने और नहाने के लिए भी नदियों की ओर रुख न करें ताकि आपकी जान सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed