फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Crocodile seen sitting on a stone in Guraiya river in Pathghat

Damoh News: पाठघाट में गुरैया नदी में पत्थर पर बैठा दिखा मगरमच्छ, वन अमले ने लगाया सूचना बोर्ड

Thu, 06 Feb 2025 08:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 08:49 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भय फैल गया है। हाल ही में पाठघाट नदी में मगरमच्छ बैठा देखा गया, जिसके बाद वन विभाग ने सूचना पटल लगाकर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी। वनकर्मी सतर्क हैं। 

विज्ञापन
Damoh Crocodile seen sitting on a stone in Guraiya river in Pathghat
पत्थर पर बैठा मगरमच्छ

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नदियों और तालाबों में लगातार मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। हाल ही में, जामुनखेड़ा मार्ग पर पाठघाट में स्थित गौरैया नदी में एक मगरमच्छ पत्थर पर बैठा दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मगरमच्छ वहां से भाग चुका था। वनकर्मियों ने सूचना पटल लगाकर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पाठघाट नदी के आसपास मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से लोग भयभीत हैं, क्योंकि यह क्षेत्र लोगों के दिनभर आने-जाने का स्थान है। दो महीने पहले बुडेला गांव में भी मगरमच्छों की मौजूदगी देखी गई थी। अब पाठघाट में दो मगरमच्छों की पुष्टि की जा रही है, जिनमें से एक नदी के पत्थर पर बैठा था। वन विभाग ने लोगों को जागरूक किया है और वहां सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंज अधिकारी सुशील श्रीवास्तव और तेंदूखेड़ा रेंज अधिकारी मेघा पटेल ने बताया कि ठंड और खेतों में सिंचाई के कारण मगरमच्छ पानी से बाहर निकल आते हैं। सूचना पटल लगाने और ग्रामीणों को सावधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्थर पर बैठा मगरमच्छ

पत्थर पर बैठा मगरमच्छ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed