फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Construction of sub-health center started inside the playground, villagers stopped the work

Damoh News: खेल मैदान के अंदर ही बनने लगा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों ने आपत्ति लेकर रुकवाया काम

Mon, 02 Sep 2024 08:31 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 08:31 AM IST
सार

दमोह में खेल मैदान में ही उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने का मामला सामने आया है। खेल मैदान में निर्माण होता देख ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और निर्माण रुकवा दिया। सरपंच इसे खेल मैदान नहीं मान रहे। 

विज्ञापन
Damoh Construction of sub-health center started inside the playground, villagers stopped the work
जेसीबी से चल रही खुदाई

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत समनापुर में अनोखे निर्माण का मामला सामने आया है। यहां खेल मैदान के अंदर सरपंच द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू करा दिया। रविवार को यहां जेसीबी से खुदाई का काम शुरू हुआ तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और काम बंद करा दिया। अब सरपंच का कहना है जहां निर्माण शुरू हुआ है वह खेल मैदान नहीं है।
विज्ञापन


पांच वर्ष पहले बना था खेल मैदान
समनापुर ग्राम पंचायत में पांच वर्ष पूर्व खेल मैदान बनाया गया था। दो वर्ष पूर्व पंचायत ने यहां पक्की बाउंड्रीबाल बनाकर उस खेल मैदान को सुरक्षित किया था, लेकिन उसी खेल मैदान के अंदर एक भवन का निर्माण होने लगा है। इसके लिए मैदान में साफ सफाई करने जेसीबी मशीन पहुंची तो ग्रामीणों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उपस्वास्थ्य केंद्र का हो रहा निर्माण
खेल मैदान के अंदर जिस निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है वह उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन है। लेआउट डालने कर्मचारी खेल मैदान के अंदर पहुंचे थे। उनके साथ सरपंच इमरत यादव भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा यहां खेल मैदान है जिसकी सुरक्षा के लिए दो वर्ष पूर्व ही बाउंड्रीवॉल बनाई गई है। यदि खाली जगह में सामुदायिक भवन बन जाएगा तो बच्चे कहां खेलेंगे और यह जगह तो खेल मैदान के लिए अधिकृत हुई है। पंचायत को इस निर्माण कार्य पर खुद रोक लगानी चाहिए, लेकिन यह बात सुनकर सरपंच ने कोई जबाब नहीं दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- नियम के विपरीत हो रहा काम
समनापुर निवासी राजू तिल्हा ने बताया कि गांव में जो खेल मैदान है, इसका निर्माण पंचायत द्वारा कराया गया है। दो वर्ष पूर्व ही उस खेल मैदान के चारो ओर बाउंड्रीवॉल पंचायत द्वारा बनवाई गई थी। उसी के अंदर अब सामुदायिक उपस्वस्थ केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण होने लगा जो गलत है। निर्माण कार्य कराने बाले ठेकेदार की जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। पटवारी ने भी उसका लेआउट नहीं दिया और रविवार से कार्य शुरू हो गया यह पूरी तरह गलत है। हम लोग सरपंच के पास भी गए जिन्होंने कोई जबाब नहीं दिया।

हाकम धुर्बे ने बताया कि एक जगह पर यदि कोई निर्माण कार्य हो जाता है तो वह जगह उस कार्य के अधीन हो जाती है। जब खेल मैदान निर्माण हुआ तो उसके अंदर की जगह बच्चों के लिए खेलकूद के लिए उपयोग में होगी। यदि उस जगह पर भवन निर्माण हो जाएगा तो फिर खेल मैदान कहां बचेगा। जो निर्माण कार्य हो रहा है वह पूरी तरह गलत है। सरपंच हमारी बात सुनने तैयार नहीं हैं।

समनापुर सरपंच इमरत यादव का कहना है जिस बाउंड्रीवॉल के अंदर उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य शुरू हुआ है वह खेल मैदान नहीं है। बल्कि अबैध कब्जा रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर दिया था। निर्माण कार्य की मंजूरी कलेक्टर से मिली है।

तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी का कहना है मेरी जानकारी में सामनापुर में खेल मैदान बना है। स्थल निरीक्षण करके आगे की जानकारी दे पाऊंगा। तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे का कहना है मैं मामले को दिखवाती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed