फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Conference of no-confidence motion brought against Municipality Chairman postponed in damoh

Damoh News: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव का सम्मलेन स्थगित, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन

Sun, 01 Sep 2024 02:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 02:19 PM IST
सार

MP: हाईकोर्ट में कांग्रेस पक्ष की दायर याचिका का मामला विचाराधीन होने के कारण कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विशेष सम्मेलन की प्रक्रिया को न्यायालय के अंतिम निर्णय पारित होने तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Conference of no-confidence motion brought against Municipality Chairman postponed in damoh
दमोह नगर पालिका कार्यालय

विस्तार

कांग्रेस शासित नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए चार सितंबर को बुलाया गया सम्मलेन स्थगित हो गया है। क्योंकि यह मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है।बता दें नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय के खिलाफ भाजपा एवं अन्य मिलाकर 20 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था।
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों का कहना था कि सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए जो नया नियम बनाया है, उसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ केवल घोषणा की गई है। इस पर मतदान के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने चार सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी थी। इस मामले में कांग्रेस पार्षदों द्वारा सरकार द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के नये निर्देशों के तहत सम्मेलन को निरस्त करने की मांग कलेक्टर से की थी। कलेक्टर ने नियम के तहत कार्रवाई की बात कही थी। तभी राजपत्र में नए नियम का प्रकाशन हो गया।
विज्ञापन


जिस कारण से दोनों ही दलों के पार्षद असमंजस में थे और इस बात के लिए दोनों ही दल के पार्षद अपना-अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए प्रयासरत थे। कांग्रेस पक्ष द्वारा इस मामले में उच्च न्यायालय में जहां रिट याचिका दायर की थी। वहीं भाजपा द्वारा भी इस मामले में कैबिनेट दायर की थी, लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट में कांग्रेस पक्ष की दायर याचिका का मामला विचाराधीन होने के कारण कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विशेष सम्मेलन की प्रक्रिया को न्यायालय के अंतिम निर्णय पारित होने तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपर कलेक्टर को निर्देशित किया है कि इस आदेश के अनुपालन में आगामी कार्रवाई विधि अनुसार संपादित की जाए। इस आदेश के होते ही जहां कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय सहित कांग्रेस पार्षदों ने राहत की सांस ली है। वहीं भाजपा पार्षद अभी मायूस हैं। बता दें अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा को 27 पार्षदों की जरूरत थी जबकि उनके पास 20 पार्षद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed