फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh CMHO removed, Dr. Mukesh Jain will be the new CMHO

Damoh News: दमोह सीएमएचओ को हटाया, डॉक्टर मुकेश जैन होंगे दमोह के नए सीएमएचओ

Tue, 30 Jul 2024 09:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 09:13 PM IST
सार

MP: दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन
Damoh CMHO removed, Dr. Mukesh Jain will be the new CMHO
पूर्व सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन


बता दें जिला अस्पताल में 4 जुलाई को प्रसव कराने की गई सर्जरी के बाद हुई चार महिलाओं की मौत के मामले के तूल पकड़ते ही एक दिन पहले सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव को हटाकर डॉ राकेश राय को प्रभार दिया गया है। वहीं मंगलवार शाम दमोह सीएमएचओ सरोजिनी जेम्स बेक का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह नरसिंहपुर सीएमएचओ मुकेश जैन को जिला दमोह का सीएमओ बनाया गया है। यह कार्रवाई भी प्रसूता महिलाओं की मौत से जोड़कर कही जा रही है। हालांकि शासन के आदेश में ऐसा उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


चार महिलाओं की मौत का मामला पूरे प्रदेश में गर्माया हुआ है। दो जांच हो चुकी है, लेकिन संदेह होने के कारण तीसरी जांच चल रही है। इस मामले में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और हटा विधानसभा की विधायक उमादेवी खटीक ने भी कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन एक के बाद एक दो प्रमुख अधिकारियों को जिला अस्पताल से हटा दिया गया है। लोग इन दोनों कार्रवाई को महिलाओं की मौत के मामले से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed