{"_id":"66a9054b69770f46430c1b79","slug":"damoh-cmho-removed-dr-mukesh-jain-will-be-the-new-cmho-of-damoh-news-c-1-1-noi1223-1946867-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह सीएमएचओ को हटाया, डॉक्टर मुकेश जैन होंगे दमोह के नए सीएमएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह सीएमएचओ को हटाया, डॉक्टर मुकेश जैन होंगे दमोह के नए सीएमएचओ
Tue, 30 Jul 2024 09:13 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:13 PM IST
सार
MP: दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
पूर्व सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले की स्वास्थय विभाग की सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बैक को भी शासन ने हटाकर देवास भेज दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन को दमोह में पदस्थ किया गया है। दो दिन के अंदर यह सरकार की ओर से दूसरी कार्रवाई है।
बता दें जिला अस्पताल में 4 जुलाई को प्रसव कराने की गई सर्जरी के बाद हुई चार महिलाओं की मौत के मामले के तूल पकड़ते ही एक दिन पहले सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव को हटाकर डॉ राकेश राय को प्रभार दिया गया है। वहीं मंगलवार शाम दमोह सीएमएचओ सरोजिनी जेम्स बेक का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह नरसिंहपुर सीएमएचओ मुकेश जैन को जिला दमोह का सीएमओ बनाया गया है। यह कार्रवाई भी प्रसूता महिलाओं की मौत से जोड़कर कही जा रही है। हालांकि शासन के आदेश में ऐसा उल्लेख नहीं है।
चार महिलाओं की मौत का मामला पूरे प्रदेश में गर्माया हुआ है। दो जांच हो चुकी है, लेकिन संदेह होने के कारण तीसरी जांच चल रही है। इस मामले में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और हटा विधानसभा की विधायक उमादेवी खटीक ने भी कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन एक के बाद एक दो प्रमुख अधिकारियों को जिला अस्पताल से हटा दिया गया है। लोग इन दोनों कार्रवाई को महिलाओं की मौत के मामले से जोड़कर देख रहे हैं।