फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Class 11 student raped, aggrieved student commits suicide by hanging herself

Damoh News: दुष्कर्म से आहत 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पिता ने चार छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 06 Dec 2024 05:24 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

दमोह में एक कक्षा-11 की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके पिता ने चार छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  

विज्ञापन
Damoh Class 11 student raped, aggrieved student commits suicide by hanging herself
पथरिया पुलिस का वाहन

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय कक्षा-11 की छात्रा ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही चार छात्रों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका कथित तौर पर वीडियो भी बनाया है। आरोपी मेरी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे। इस वजह से उसने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। पिता के आरोप पर अब पथरिया पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि गुरुवार को मेरी बेटी स्कूल नहीं गई। मैंने घर में जानकारी ली कि बेटी स्कूल क्यों नहीं गई, तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि सोमवार को स्कूल के ही दो छात्र लंच टाइम के बाद बेटी को अपने साथ पहाड़ी पर गए थे। वहां दो छात्र और साथ में थे। उन लोगों ने मिलकर बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसका वीडियो भी बनाया है। मैंने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए अपने बेटे को उन दोनों छात्रों के पास भेजा ताकि मामला पता चल सके। दोनों छात्रों ने बात घुमाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई वीडियो नहीं बनाया है। मामला गड़बड़ लगा तो अब पुलिस में जाकर शिकायत की है। पिता का कहना है कि शाम को वह खेत पर चले गए थे। कुछ रिश्तेदार घर पर बैठे थे। उस समय बेटी एक कमरे में जाकर फंदे से झूल गई। पिता ने बताया कि और भी लोगों से पता चला है कि आरोपी छात्र मेरी बेटी को स्कूल से पहाड़ी पर लेकर गए थे। उसके साथ दो छात्र और थे। उन्होंने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर मेरी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इससे वह काफी परेशान थी। पिता का कहना है कि मैं चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पथरिया थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 107, 70, 64, 70A बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के  तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed