{"_id":"66ae090de37b06a24e082e88","slug":"damoh-chief-minister-dr-mohan-yadav-reached-jabera-announced-the-formation-of-municipal-council-tied-the-knot-with-the-sisters-damoh-news-c-1-1-noi1223-1958959-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा, बहनों से बंधवाई राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा, बहनों से बंधवाई राखी
Sat, 03 Aug 2024 06:57 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने दमोह में जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। इसके बाद लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त देने और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की शुरुआत की। मंच पर सीएम यादव ने बहनों से राखी भी बंधवाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत करते मंत्रीगण
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को दमोह जिले के जबेरा में आयोजित लाडली बहना रक्षाबंधन श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। लगातार बारिश होने के कारण उनका हेलीकाप्टर करीब एक घंटे देरी से एक बजे हेलीपेड पर उतरा। मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा करते हुए लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त देने और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की शुरुआत की। बारिश के बाद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। मंच पर सीएम यादव ने बहनों से राखी भी बंधवाई। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल,लखन पटेल,धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को राखी का उपहार दिया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दमोह में आनंद के पल हैं, देवता वर्षा कर अभिनन्दन कर रहे हैं। बहनों के प्यार के लिए आभार, हमारे लिए त्यौहार महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता और तात्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम एक रुपए देते हैं तो जनता के पास 10 पैसे पहुंचते हैं। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भेजा पूरा पैसा लोगों के खातों में पंहुचता है। व्यवस्था महत्वपूर्ण है। सहनशीलता की पराकाष्ठा है। दुनिया में 200 से अधिक देश में भारत ही ऐसा देश है, जहां मां का दर्जा सबसे पहले है। देवी, देवताओं में भी माता का नाम आगे है, यह हमारी संस्कृति है। रक्षाबंधन पर एक करोड़ 39 लाख बहनों के लिए पूरे महीने आनंद है। हमारी सरकार ने तय किया है कि सभी त्योहार लोगों के बीच धूमधाम से मनाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि माता पहली गुरु, दूसरे गुरु पिता, तीसरे गुरु शिक्षक और मोक्ष का मार्ग दिखाने वाले चौथे गुरु। बरसते पानी में आपके बीच आया, आने में रिस्क था, लेकिन बहनों के प्यार के लिए यह भी मंजूर। 10 अगस्त को मप्र में एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 और 250 की राशि कुल 1500 खातों में आएंगे। दमोह के जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। जबेरा को नगरपरिषद बनाया जाएगा। 50 प्रतिशत बहनों को अब पार्षद बनने का मौका मिलेगा। आने वाले समय में 33 प्रतिशत बहने सांसद व विधायक बनेगी, यह हमारी सरकार और पार्टी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले समय में गाय, भैंस के दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा।
विज्ञापन
