{"_id":"66b7668cea18fc1c9e0d5b54","slug":"damoh-case-registered-against-municipal-employees-for-raping-a-girl-damoh-news-c-1-1-noi1223-1982703-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नगर पालिका कर्मचारियों पर युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज, धमकाकर आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नगर पालिका कर्मचारियों पर युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज, धमकाकर आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
Sat, 10 Aug 2024 07:09 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:09 PM IST
सार
Damoh: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हटा नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी धमकाकर लगातार दुष्कर्म करते रहे और उसे जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
हटा थाना
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हटा नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी धमकाकर लगातार दुष्कर्म करते रहे और उसे जान से मारने की धमकी देते रहे।
शुक्रवार रात युवती अपने मंगेतर के साथ दमोह महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों द्वारा भी हटा थाने में एक आवेदन दिया है। युवती द्वारा बताया गया कि हटा नगर पालिका में कर्मचारी रुप किशोर राय और धर्मेंद्र साहू 31 दिसंबर 2021 की शाम छह बजे उसके ड्यूटी स्थान पहुंचे और नगरपालिका में काम का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी गई।
इसके बाद कई बार डरा धमकाकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। युवती ने बताया की दो साल पहले आखिरी बार रूप किशोर राय ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आ गई और अपने मंगेतर के साथ महिला थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक युवती के द्वारा आवेदन दिया गया और हटा नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्षी की ओर से भी एक आवेदन हटा थाने में दिया गया है। क्योंकि मामला करीब 2 साल पुराना है, इसलिए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हटा एसडीओपी और हटा थाना टीआई इस मामले की जांच कर रहे हैं।