फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Car coming from Bhopal hits bike riding youth in Damoh

Damoh News: भोपाल से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो घायल; कार के खुले एयर बैग

Sat, 02 Nov 2024 08:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

Damoh: टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने 108 को कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 100 और पटेरा पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Car coming from Bhopal hits bike riding youth in Damoh
घटनास्थल पर खड़ी कार और बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल से कुंडलपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने शनिवार शाम बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटेरा स्वास्थय केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं कार के दोनों एयर बैग खुलने से कार सवार लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


घटना पटेरा थाने के सामने हुई, जब दमोह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 सीडब्लू 7819 ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बमनपुरा निवासी राजा आदिवासी, रामा आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, साथ ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और 108 को कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 100 और पटेरा पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा पहुंचाया गया। यहां घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पटेरा थाना पुलिस ने कार को जब्त कर चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed