फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bundelkhand's highest peak is in the forest area of Damoh, people are not aware of it

Damoh News: दमोह के जंगली इलाके में है बुंदेलखंड की सबसे ऊंची चोटी, लोग अंजान; पैदल पहुंच गए पर्यटन मंत्री

Mon, 23 Dec 2024 07:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 07:37 PM IST
सार

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक में बुंदेलखंड की सबसे ऊंची चोटी, सदभावना शिखर (752 मीटर) मिली है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का वादा किया, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Damoh Bundelkhand's highest peak is in the forest area of Damoh, people are not aware of it
पहाड़ी चढ़ते मंत्री धर्मेंद्र सिंह

विस्तार

विज्ञापन

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के जंगली इलाके में बुंदेलखंड की सबसे ऊंची चोटी पाई गई है, जिसकी ऊंचाई 752 मीटर है। हालांकि, जिले के लोग इस चोटी से अनजान हैं। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने इस स्थान पर पैदल यात्रा की और चोटी की ऊंचाई देखकर खुशी व्यक्त की, इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की।

तेंदूखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अनेक धरोहरें हैं, लेकिन लोग इनकी जानकारी से वंचित हैं, जिसके कारण कई प्राकृतिक स्थल गुमनाम बने हुए हैं। रविवार को तेंदूखेड़ा से 35 किमी दूर जबेरा विधायक और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस स्थान का दौरा किया।

विज्ञापन

मंत्री ने फेसबुक पर लिखा, "जवेरा विधानसभा के ग्राम कलुमर से तीन किमी की पैदल यात्रा करते हुए सदभावना शिखर पहुंचे, जो बुंदेलखंड की सबसे ऊंची चोटी है। यहां पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण का आनंद लिया। कई लोग इस चोटी से अनजान हैं। हमारे क्षेत्र में ऐसे कई स्थल हैं, जहां पर्यटन स्थलों के विकास की बहुत संभावना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कलुमर गांव में स्थित यह पहाड़ी तेंदूखेड़ा जनपद की सीमा के पास है और इसे सदभावना शिखर के नाम से जाना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यहां से दमोह जिले का नजारा दिखाई देता है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय रत्नेश सलोमन ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ पर्यटन कार्य किए थे, लेकिन इसके बाद यहां कोई खास विकास नहीं हुआ।

चोटी पर जाने का मार्ग अभी कठिन है, क्योंकि यह सीधी पहाड़ी है। मंत्री ने चोटी पर पहुंचने के लिए लाठी का सहारा लिया। सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय ने बताया कि सदभावना शिखर, कलुमर गांव से शुरू होता है और यह बुंदेलखंड की सबसे ऊंची चोटी है। वन विभाग ने यहां एक टावर भी बनाया है, जिससे पूरा दमोह जिला दिखाई देता है। अब वन विभाग इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।

पहाड़ी चढ़ते मंत्री धर्मेंद्र सिंह

पहाड़ी चढ़ते मंत्री धर्मेंद्र सिंह

 

पहाड़ी चढ़ते मंत्री धर्मेंद्र सिंह

पहाड़ी चढ़ते मंत्री धर्मेंद्र सिंह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed