फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bullies captured Muktidham, planted maize crop, people of other villages complained to the authorities

Damoh News: बांसी गांव में मुक्तिधाम पर दबंगों का कब्जा, बो दी मक्का की फसल, अंतिम संस्कार के लिए नहीं बची जगह

Fri, 06 Sep 2024 07:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बांसी गांव में दबंगों ने मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मक्का की फसल उगा दी। यह मामला तब सामने आया जब एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग फसल देखकर हैरान हो गए। 

विज्ञापन
Damoh Bullies captured Muktidham, planted maize crop, people of other villages complained to the authorities
मुक्तिधाम में बोई गई फसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक सुना था की लोग की राजस्व या वन विभाग की जमीन पर ही कब्जा करते हैं, लेकिन बांसी गांव में दबंगों ने मुक्तिधाम पर ही कब्जा कर डाला। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले बांसी गांव में दबंगों ने मुक्तिधाम पर ही कब्जा कर लिया और वहां मक्का की फसल बो दी। इस मामले का खुलासा तीन दिन पहले हुआ जब एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूसरे गांव के लोग पहुंचे और वहां फसल को बुआई देखकर हैरान हो गए और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। यहां बोई गई फ़सल तीन से चार फुट ऊंची हो गई है, लेकिन पंचायत के जिम्मेदारों ने कोई आपत्ति नहीं ली और न उस अतिक्रमण हो हटवाया। हद तो तब हो गई की जब अधिकारियों को भी मामले की सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मामला तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत बांसी का है। यहां पर पंचायत द्वारा के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया था। इसमें गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया और फ़सल की बुआई कर दी। सबसे हैरानी की बात ये है कि पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक किसी ने आपत्ति नहीं ली। मक्का की फसल तीन फिट ऊंची हो गई। यहां तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार परेशानियों के बीच किया गया। दूसरे गांव के जो ग्रामीण अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। वह भी यहां कब्जा देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया प्यारी बाई अहिरवार का 111 साल की आयु में बुधवार को निधन हो गया था। शव लेकर अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां बड़ी-बड़ी मक्का लगी हुई थी। अंतिम संस्कार के लिए भी कोई स्थान नहीं था। बाद में काफ़ी समस्याओं के बाद अतिम संस्कार किया गया। दूसरे गांव से पहुंचे लोगों ने बताया की अंतिम संस्कार के दौरान शव रखने के लिए भी जगह नहीं मिली। अंतिम संस्कार में शामिल लोग पूरे समय खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम में अतिक्रमण करने बाले दबंग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले सचिव ओर सीईओ
मुक्तिधाम में बोई मक्का की फसल को लेकर पंचायत के सचिव निशार खान ने बताया कि उजयार लोधी द्वारा अबैध कब्जा किया गया है। कई बार उनको मौखिक रूप से मना किया गया, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने कहा की मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। पंचायत से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सचिव को नोटिस काटकर जवाब मांगता हूं और तेंदूखेड़ा तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed