फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Brown aphid insect infested the paddy crop, the crop in the field dried up, officials inspected

Damoh News: धान की फसल में लगा भूरा माहू कीट, खेत में लगी फसल सूखी,अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Fri, 25 Oct 2024 03:03 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा ब्लॉक में धान की फसल में भूरा माहू नामक कीट लग गया है। इससे खेत में खड़ी फसल खुद-ब-खुद सूख गई है। अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे और किसानों को कीट लगने की जानकारी दी। पिछले माह हुई बारिश के कारण धान की फ़सल में कीड़े लगे हैं।

विज्ञापन
Damoh Brown aphid insect infested the paddy crop, the crop in the field dried up, officials inspected
फसल का निरीक्षण करते अधिकारी

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में धान की सबसे अधिक फसल उगाई जाती है, लेकिन इस बार खेतों में खड़ी फसल पर भूरा माहू नामक कीट का प्रकोप हो गया है। इस कीट के कारण फसल अचानक सूखने लगी है। गुरुवार को जब कृषि विभाग के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे, तब किसानों को कीट से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में किसानों की धान की फसल में कीट लग गए थे, जिससे फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई। किसानों ने इस स्थिति की शिकायत कृषि विभाग में की थी। शिकायत के बाद कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों में पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बमोहरी गांव के किसान संतोष यादव ने बताया कि उसकी फसल अचानक सूख गई और अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद फसल का नुकसान हो गया। किसान भोजराज पाल ने भी बताया कि खेतों में हरियाली भरी फसल अचानक सूख गई और इसका रस पूरी तरह से चूस लिया गया, जिससे फसल खराब हो गई। बमोहरी पंजी और आसपास के गांवों में कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कृषि विभाग को नुकसान की जानकारी मिली, सहायक संचालक जेएल प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीएल साहू, तेंदूखेड़ा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी बेन, और कृषि विस्तार अधिकारी प्रिया तिवारी बमोहरी गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फसल में भूरा माहू कीट लग गया है, जो फसल का रस चूसकर उसे सूखा देता है। इस कीट से बचाव के लिए सरूगा (120 ग्राम), सेनपाई (100 ग्राम) प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह दी गई।


अधिक बारिश से कीट का प्रकोप 
अधिकारियों ने किसानों को बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से इस कीट का प्रकोप बढ़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि खेतों में पानी भरने पर तीन-चार दिन के अंदर उसकी निकासी सुनिश्चित करें। साथ ही, खेतों और मेड़ों को खरपतवार से साफ रखें ताकि कीटों का प्रकोप कम हो सके। तेंदूखेड़ा कृषि विकास अधिकारी जीपी बेन ने बताया कि बमोहरी गांव में किसानों की शिकायत पर निरीक्षण टीम गांव पहुंची थी। फसल में भूरा माहू कीट का प्रकोप पाया गया, और भविष्य में ऐसे नुकसान से बचने के उपाय किसानों को सुझाए गए हैं।

 

फसल का निरीक्षण करते अधिकारी

फसल का निरीक्षण करते अधिकारी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed