{"_id":"678e476701452d8b910b2b61","slug":"damoh-brother-and-sister-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-forest-staff-vehicle-incident-took-place-on-damoh-chhatarpur-highway-police-took-the-bolero-driver-into-custody-and-registered-a-case-damoh-news-c-1-1-noi1223-2540579-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: वन कर्मियों के वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, रेंजर और डिप्टी रेंजर थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: वन कर्मियों के वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, रेंजर और डिप्टी रेंजर थे सवार
Mon, 20 Jan 2025 07:36 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों का क्षतिग्रस्त वाहन
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले नरसिंहगढ़ चौकी के पास दमोह-छतरपुर हाइवे पर सोमवार शाम वन कर्मियों के बोलेरो वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद बोलेरो चालक ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोलेरो चालक दुर्गेश महोबिया ने बताया कि बाइक सवार अचानक सामने आ गए जबकि वह हॉर्न बजा रहा था। घटना के बाद वह खुद इन दोनों घायल भाई बहनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था।
देहात थाना टीआई मनीष कुमार ने बताया कि ढिगसर निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल (50) राधा रानी पति स्वर्गीय मोहन पटेल (55) को लेकर बाइक क्रमांक एमपी 34 2478 से लड़ई बमोरी गांव से ढिगसर वापस जा रहा था। तभी जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही बोलेरो क्रमांक एमपी 20 जेपी 4179 से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीआई ने बताया कि बोलेरो में वन विभाग के रेंजर और डिप्टी डेंजर सवार थे, जो किसी जांच के सिलसिले में टीकमगढ़ जा रहे थे। बोलेरो चालक को अभिरक्षा में लिया गया है और दोनों शवों को शव ग्रह में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
बोलेरो चालक दुर्गेश महोबिया ने बताया कि वह वन विभाग के अधिकारियों को लेकर टीकमगढ़ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार उसके वाहन से टकरा गए वह लगातार हॉर्न बजाता जा रहा था।