{"_id":"6745d8cb611579ac3e09edff","slug":"damoh-brokers-got-a-narsinghpur-youth-married-by-taking-money-after-eight-days-the-bride-ran-away-from-home-the-victim-reached-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1223-2355903-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पैसे लेकर दलालों ने नरसिंहपुर के युवक की कराई शादी, आठ दिन बाद दुल्हन घर से भागी; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पैसे लेकर दलालों ने नरसिंहपुर के युवक की कराई शादी, आठ दिन बाद दुल्हन घर से भागी; जानें मामला
Tue, 26 Nov 2024 08:02 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:02 PM IST
सार
तेंदूखेड़ा निवासी एक युवक की शादी दमोह के कुछ लोगों ने सवा लाख रूपए में कराई थी। शादी के आठ दिन बाद दुल्हन घर से भाग गई। युवक के परिजनों ने दमोह में दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने परिवार को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मप्र के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा निवासी एक युवक की शादी दमोह के कुछ लोगों ने सवा लाख रूपए में कराई थी। शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई और जब युवक के परिवार के लोगों ने दमोह में दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों का कहना है कि यदि युवती की खोजबीन की तो झूठे मामले में फंसा देंगे।
पीड़ित परिवार ने मंगलवार को दमोह पहुंचकर एसपी से इस मामले में शिकायत की है। तेंदूखेड़ा निवासी शिकायतकर्ता प्रशांत नायक ने बताया कि मेरी ससुराल हिंडोरिया में है। मेरे छोटे भाई की शादी नहीं हो रही थी, इसलिए मैंने अपने ससुराल वालों से संपर्क किया। तभी दमोह के गढ़ी मोहल्ला निवासी फिरोज खान नाम के एक युवक से संपर्क हुआ। उसने कहा कि सवा लाख रूपए लेकर शादी करा देंगे, इसलिए हम तैयार हो गए।
दलाल फिरोज खान और उसका साथी मगरोन निवासी इंदर सिंह को हमने सवा लाख रुपए दिए और 16 नवंबर को सागर जाकर श्री देव पहलवान बब्बा मंदिर से सतना जिले के झिन्ना गांव निवासी खुशबू लोधी से हिंदू रीति रिवाज से मेरे भाई की शादी हो गई। आठ दिन बाद 24 नवंबर को मैं और मेरा भाई दुकान पर थे और घर में मेरी मां और मेरी भाभी थी। तभी रात 10 बजे घर से फोन आया कि खुशबू बगैर बताए कहीं भाग गई। हमने काफी खोजबीन की। स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बाद में पता चला की लड़की दलालों के पास पहुंच गई है। हमने जब इन दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि लड़की को भूल जाओ और यदि पुलिस में शिकायत करोगे तो तुम्हें झूठे मामले में फंसा देंगे। इसलिए हम लोग दमोह पहुंचे शिकायत दर्ज कराई हम चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि वह इस तरह किसी दूसरों को ना ठगे। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच के लिए कोतवाली टीआई को निर्देशित किया है मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।