फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh BJP workers complained against Hata MLA to the state leadership in Bhopal

Damoh News:हटा विधायक के खिलाफ भाजपा के ही कार्यकर्ता,प्रदेश नेतृत्व से की शिकायत

Fri, 17 Jan 2025 04:05 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

हटा की भाजपा विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए हैं। विधायक की शिकायत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की गई है। 

विज्ञापन
Damoh BJP workers complained against Hata MLA to the state leadership in Bhopal
हटा विधायक उमादेवी खटीक से नाराज हैं भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
दमोह की हटा विधानसभा से भाजपा विधायक उमादेवी खटीक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अंदुरूनी कलह सामने आई है। यहां की विधायक उमादेवी खटीक के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इन लोगों ने भोपाल जाकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक के खिलाफ शिकायत की है।
 
दरअसल पूरा विवाद जनपद अध्यक्ष उपचुनाव से शुरू हुआ था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विधायक पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं। केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही हैं। इससे भाजपा का फायदा ना होकर क्षेत्र में विधायक को फायदा हो रहा है। पटेरा जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने जनपद पंचायत पटेरा में अपने दलाल नियुक्त कर रखे हैं। इनमें भरत पटेल प्रमुख है, जो विधायक के संरक्षण में प्रत्येक पंचायत से अवैध वसूली करता है।
विज्ञापन


जनपद अध्यक्ष उपचुनाव से शुरू हुआ विवाद
दरअसल 10 दिन पहले हुए हटा जनपद अध्यक्ष उपचुनाव के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। जब विधायक खटीक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के बीच गुटबाजी सामने आई। चुनाव के दौरान विधायक के निर्वाचन स्थल की पत्रकार दीर्घा में पहुंचने पर शिवचरण पटेल और उनके समर्थकों ने विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इस पूरे मामले में विधायक का कहना है कि उनको बिना मतलब के बदनाम किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ  शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश महामंत्री बीडी सबनानी को एक ज्ञापन बी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed