फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh BJP burnt effigy of Rahul Gandhi tried to uproot Congress tent police kept trying to stop them

Damoh: BJP ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस के टेंट को उखाड़ने की कोशिश, पुलिस करती रही रोकने का प्रयास

Sat, 21 Dec 2024 05:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 05:01 PM IST
सार

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह का कृत्य किया है उसे लेकर सभी में गुस्सा है। हम डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह में आकर राहुल गांधी का पुतला जला दिया।

विज्ञापन
Damoh BJP burnt effigy of Rahul Gandhi tried to uproot Congress tent police kept trying to stop them
भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अस्पताल चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाया। जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई, तभी कार्यकर्ता उग्र हो गए और कुछ ही दूरी पर चल रहे कांग्रेस के धरना स्थल पर लगे पंडाल को भी उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान काफी गहमा गहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ. आंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विरोध कर रही है तो अब भाजपा भी सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी को घेरने में जुट गई है। शनिवार दोपहर शहर के अस्पताल चौराहे के पास कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन इसके बाद भी भाजपाइयों ने काफी हंगामा किया। राहुल गांधी का पुतला जलाया और कांग्रेसियों के टेंट को भी उखाड़ने का प्रयास किया। पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन भाजपाई लगातार अपनी उग्रता दिखाते रहे।
विज्ञापन


अस्पताल चौराहे से करीब 100 मीटर दूर रामकुमार स्कूल के पास कांग्रेस ने अपना टेंट लगाया था जहां धरना प्रदर्शन किया जाना था। वहां से करीब 50 मीटर आगे भाजपा कार्यालय है, जहां भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित थे। जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी के साथ भाजपाई अस्पताल चौराहा पहुंचे और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर ही राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया, जबकि अस्पताल चौराहा प्रतिबंधित क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान फायर ब्रिगेड से पुतले को बुझाने का प्रयास किया गया, तो भाजपाई गुस्से में आ गए और उन्होंने बवाल शुरू कर दिया और पुलिस से भी उनकी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यालय जाते समय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में लगे कांग्रेस के धरना स्थल के टेंट को भी उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पूरे समय पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उग्र होकर अपना प्रदर्शन करते रहे।

अब इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। मौके से एसडीएम आरएल बागरी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा प्रदर्शन के दौरान कहीं चले गए। मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी मौजूद थे, जिन्होंने पूरा मोर्चा संभाला। इस उग्र विरोध प्रदर्शन को लेकर जब सीएसपी से बात की तो उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के कार्यक्रम थे, कांग्रेस को धरना प्रदर्शन करना था और भाजपा को डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इसी दौरान उन्होंने पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। बाकी भाजपा कार्यकर्ताओं की उग्रता पर उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया।


भाजपा जिला अध्यक्ष बोले, उत्साह में थे कार्यकर्ता
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह का कृत्य किया है उसे लेकर सभी में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा अनुशासित रहते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने जो किया है हमारे कार्यकर्ता उसका प्रतिकार कर रहे हैं। हम सभी डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उत्साह में आकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed