फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bike slipped due to saree getting stuck in wheel of bike in Damoh

Damoh: बाइक के पहिये में फंसी साड़ी, फिसलने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी; पत्नी की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 21 Sep 2024 04:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

MP: दमोह में बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में जनपद कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन के कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए जबकि पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike slipped due to saree getting stuck in wheel of bike in Damoh
अस्पताल में मौजूद पति

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा जनपद कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन के कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए जबकि पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम गेसाबाद थाना क्षेत्र की है, जब पत्नी की साड़ी बाइक में फंसने से बाइक फिसल गई।
विज्ञापन


सुसराल जाते समय हुआ हादसा
तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया सहायक ग्रेड तीन शिवनंदन अहिरवार दमोह में रहते हैं। शुक्रवार को अवकाश लेकर अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में गेसाबाद के नकटी गांव में यह घटना हो गई। घटना दुखद है, मैंने जानकारी ली तो पता चला शिवनंदन की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जबलपुर में चल रहा है। जबकि उनकी पत्नी की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


साड़ी फंसने से हुई घटना
बताया गया है कि महिला की साड़ी बाइक के पहिये में फंस जाने से बाइक अनियंत्रित हो गयी थी। दुर्घटना में पत्नी अनीता अहिरवार 32 और पति शिवनन्दन अहिरवार 35 निवासी दमोह दोनों घायल हो गये थे। डायल 100 के द्वारा घायल दंपती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया गया। दंपति दमोह से पन्ना जिले के अमानगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटा अस्पताल से दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उनको जबलपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात पत्नी मौत हो गई। गैसाबाद थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि घटना नकटी गांव के समीप की है। जानकारी लगते ही पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंची थी। घायल दंपती को उठाकर हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था, घटना के समय बाइक पर पति-पत्नी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed