फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bike riders snatched two tola gold chain from the neck of a woman going to temple on Paryushan

Damoh: पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही महिला के गले से दो तोला सोने की चेन झपट कर भागे बाइक सवार, केस दर्ज

Fri, 13 Sep 2024 10:17 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 10:17 AM IST
सार

पीड़िता अर्चना जैन अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी अभिषेक तिवारी और कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

विज्ञापन
Damoh Bike riders snatched two tola gold chain from the neck of a woman going to temple on Paryushan
पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

विस्तार

दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में गुरुवार की रात 9 बजे पर्युषण पर्व पर मंदिर जा रही एक महिला के गले से बदमाशों ने चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, हेलमेट पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  उनकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजीव कॉलोनी सिविल वार्ड पंच निवासी अर्चना पत्नी आलोक जैन (53) पर्युषण पर्व के अवसर पर घर से मंदिर जा रही थीं। राजीव कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के पास अचानक आए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अर्चना के गले से करीब दो तोला सोने की चेन झपट ली और भाग गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया। घटना दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद अर्चना जैन अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी अभिषेक तिवारी और कोतवाली टीआई आनंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed