फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bike riders fell into a ditch after being hit by a speeding car on Damoh Jabalpur highway, one dead

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार खाई में गिरे, एक की मौत; तीन गंभीर

Mon, 23 Dec 2024 11:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 11:28 PM IST
सार

दमोह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Damoh Bike riders fell into a ditch after being hit by a speeding car on Damoh Jabalpur highway, one dead
घटनास्थल पर खड़ी कार

विस्तार

दमोह जिले में सोमवार रात एक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के मारुताल गांव के समीप जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुई। बाइक पर सवार चार लोग जबेरा थाना के बिजोरा गांव के निवासी थे। ये लोग दमोह किसी काम से आए थे और वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे मारुताल गांव के पास पहुंचे, पीछे से आई एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वे 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक, यशु जैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

इस घटना के बाद जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने जानकारी दी कि कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और हादसे के बाद फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव को अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया और परिजनों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर खड़ी कार

घटनास्थल पर खड़ी कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed