फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bear attacked an old man who went to collect wood in the forest Damoh

Damoh News: जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

Mon, 21 Oct 2024 04:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 04:36 PM IST
सार

MP: घायल नंदराम लकड़ी काटने जंगल गए थे। तभी अचानक एक बड़े भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें सिर के अलावा कई जगह शरीर में गहरे घाव बन गए। हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bear attacked an old man who went to collect wood in the forest Damoh
जबलपुर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी थाना के गुदरी गांव से सटे जंगल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लकड़ी काटने गए एक बुजुर्ग नंदराम चौधरी 60 पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल परिजन इलाज के लिए कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, इसलिए उसे तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायल नंदराम चौधरी के बेटे आसाराम चौधरी ने बताया कि सुबह उसके पिता नंदराम घर के उपयोग के लिए लकड़ी काटने जंगल गए थे। तभी अचानक एक बड़े भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें सिर के अलावा कई जगह शरीर में गहरे घाव बन गए। स्वास्थ्य केंद्र से पिता को जिला अस्पताल भेजा गया था। उनकी हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वन विभाग को भी इस हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन


डीएफओ के निर्देश पर
डिप्टी रेंजर बलवंत सिंह ठाकुर ने जिला अस्पताल पहुंचकर 1000 रूपये की नगद राशि परिजनों को दी।

मजदूर पर जंगली सुअर ने किया हमला
दमोह वन परिक्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी लालचंद पटेल पिता रंगीला 55 सोमवार दोपहर खेत में लगी मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed