फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Bablu murdered on suspicion of contact with female friend, four arrested

Damoh: महिला मित्र से संपर्क के शक में की गई बबलू की हत्या, बोरी में मिले शव का पथरिया पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sat, 30 Sep 2023 10:52 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:52 AM IST
सार

दमोह जिले में  25 सितंबर को नदी में मिले बोरी बंद शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला से संबंध के शक में हत्या की गई थी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Damoh: Bablu murdered on suspicion of contact with female friend, four arrested
दमोह के पथरिया में अंधेकत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की जेरठ चौकी के हिनोताघाट में सुनार नदी में बोरी में मिले शव के अंधे हत्याकांड का पथरिया पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी ने अपनी महिला मित्र से मृतक व उसके दोस्त का संपर्क होने के शक में हत्या कर शव को बोरी में भरकर नदी में फेंका था।
विज्ञापन


पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि 25 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति का शव प्लास्टिक की बोरी में ग्राम हिनोताघाट सुनार नदी में मिला था। शव की शिनाख्त पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 निवासी बबलू उर्फ महेंद्र चक्रवर्ती के रूप में की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। सायबर सेल की मदद से मृतक के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर मुख्य आरोपी बुद्धन पिता हल्ले साहू निवासी वार्ड क्रमांक 14 पथरिया से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शक बना हत्या की वजह
आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि मृतक व उसके दोस्त का संपर्क उसकी महिला मित्र से है। इस कारण बुद्धन ने अपने दोस्तों के साथ 25 सितंबर को बबलू उर्फ महेंद्र चक्रवर्ती को वार्ड 14 पथरिया में बने अपने घर बुलाकर बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और जुर्म को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को एक प्लास्टिक की बोरी में पत्थर के साथ रखकर सुनार नदी में फेक दिया।

इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में बुद्धन उर्फ भूपेंद्र पिता हल्ले उर्फ झुन्नीलाल साहू, नरेश पिता बहादुर अठ्या, गनेश पिता प्रीतम प्रजापति एवं चन्नू उर्फ शिवचरण पिता महादेव रजक सभी निवासी पथरिया को गिरफ्तार किया है। वहीं शव को नदी तक ले जाने में जिस कार का उपयोग किया था उसे भी बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed