फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Auto hits bike rider on Damoh Chhatarpur Highway, one dead, other in critical condition

Damoh: दमोह-छतरपुर हाइवे पर ऑटो ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

Wed, 30 Oct 2024 09:43 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 09:43 AM IST
सार

MP: नरसिंहगढ़ में पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात एक सवारी ऑटो की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन
Auto hits bike rider on Damoh Chhatarpur Highway, one dead, other in critical condition
सड़क पर पलटा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात एक सवारी ऑटो की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि ऑटो इतनी तेज गति में था कि सड़क पर उल्टा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक सवारी ऑटो में अनाज की बोरियां भरकर चालक दमोह से नरसिंहगढ़ की तरफ जा रहा था। बाइक सवार दो युवक बाइक क्रमांक एमपी 34 जेडसी 4430 से दमोह की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सामने ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं ऑटो सड़क पर उल्टा हो गया। घटना में धर्मेंद्र सिंह पिता पप्पू सिंह 30 निवासी नरसिंहगढ़ की मौके पर मौत हो गई, उसका सिर बीच से फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा युवक देवेंद्र यादव 30 नरसिंहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। माईसेम फैक्टरी की एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया। वहीं मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। सवारी ऑटो में काफी अधिक माल भरा हुआ था और घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर 16 चका ट्राला सड़क किनारे पार्क किया गया था, जिसके कारण घटना होना बताया जा रहा और दोनों वाहन सामने से टकरा गए। बाइक की गति भी तेज थी, जैसे उसका अगला रिम भी टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed