फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Animals captured in Bandarkola reservoir were freed, action will be taken against cruel farmers

Damoh News: बंदरकोला जलाशय में कैद पशुओं को कराया गया मुक्त, निर्दयता करने वाले किसानों पर होगी कार्रवाई

Thu, 15 Aug 2024 05:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

मुंडेरी गांव के किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए आवारा मवेशियों को जलाशय में कैद कर रहे थे। इसका वीडियो मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया। इसमें जलाशय के उफनते पानी के बीच मवेशी खड़े दिख रहे थे।

विज्ञापन
Damoh Animals captured in Bandarkola reservoir were freed, action will be taken against cruel farmers
जलाशय की तोड़ी गई बाउंड्री वॉल

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के मुड़ेरी गांव के किसान अपनी फसलों को बचाने आवारा मवेशियों को बंदकोला के ओवरफ्लो जलाशय के पास कैद कर रहे थे। इससे उनकी जान को खतरा था। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जब किसानों द्वारा बरती जा रही क्रूरता की जानकारी लगी तो उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए मवेशियों को जलाशय से मुक्त कराया और जिस बाउंड्री के अंदर उन्हे कैद कर रखा था उसे गिराया गया। साथ ही मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दरअसल मुंडेरी गांव के किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए आवारा मवेशियों को जलाशय में कैद कर रहे थे। इसका वीडियो मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया। इसमें जलाशय के उफनते पानी के बीच मवेशी खड़े दिख रहे थे। गौचर समस्या के चलते मुड़ेरी गांव के किसान आवारा मवेशियों को बंदरकोला जलाशय ओवरफ्लो की बाउंड्री वॉल के अंदर प्रतिदिन शाम को बंद कर देते थे और सुबह निकाल देते हैं। किसानों का कहना था कि खेतों में खड़ी फसलों की रखवाली आवारा मवेशियों से दिन में तो कर लेते हैं, लेकिन रात्रि में यह आवारा मवेशी फसलों को खा जाते और चौपट कर देते हैं। मवेशियों के आतंक से फसलों को बचाने के लिए ओवरफ्लो की बाउंड्री वॉल में रात्रि में बंद कर देते हैं और सुबह निकाल देते हैं। पानी के बहाव में यह मवेशी न तो खड़े हो पा रहे थे और नही बैठ पा रहे थे। मवेशियों के साथ किसानों के द्वारा यह निर्दयता बरती जा रही थी। ओवरफ्लो के तेज बहाव में बहने से मवेशियों की मौतें भी हो सकती थी।
विज्ञापन


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को बाउंड्री वॉल बनाकर गौवंश को बंधक बनाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद उनके निर्देश पर जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, पशु चिकित्सक पंकज चौबे, राजस्व अमला, पुलिस अमला, पंचायत अमले के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल जेसीबी बुलाकर संपूर्ण बाड़े को तोड़ा गया तथा अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच के बाद पशु उत्पीड़न संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed