फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh An innocent child buying vegetables with his mother died after an auto overturned

Damoh News: मां के साथ सब्जी खरीद रही मासूम पर ऑटो पलटने से मौत, ऐसी तीन घटनाओं में एक की जान गई, छह हुए घायल

Tue, 14 Jan 2025 08:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

दमोह में दो घंटे के अंदर तीन इलेक्ट्रिक ऑटो अलग अलग स्थानों पर पलट गए। इन हादसों में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
Damoh An innocent child buying vegetables with his mother died after an auto overturned
अस्पताल में मौजूद लोग

विस्तार

दमोह शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था का नजारा मंगलवार दोपहर उस समय देखने को मिला, जब दो घंटे के अंदर तीन इलेक्ट्रिक ऑटो अलग-अलग स्थानों पर पलट गए। इन हादसों में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहला हादसा: तेज रफ्तार ऑटो पलटा
पहली घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बकौली चौराहा के पास हुई। जहां एक पांच वर्षीय मासूम अलिसा पर तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शोभनगर निवासी रेशमा खान ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ बकौली के पास सब्जी खरीद रही थीं। इस दौरान एक अनियंत्रित ऑटो उन पर पलट गया। अलिसा ऑटों के नीचे दब गई, स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट और डॉक्टर सोनू शर्मा ने बच्ची को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा: ऑटो का पहिया निकला
दूसरी घटना जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी कोरसा के पास हुई। यहां इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा का पहिया निकल गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों में चालक मनोज पिता भाईराम सेन (39), लखन पिता कामता प्रसाद श्रीवास्तव (50), गीता उर्फ सविता पति पन्नालाल (45), और पन्नालाल (50) को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि सड़क पर गिट्टी बिखरी हुई थी, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड के पास हादसा
तीसरी घटना शहर के बस स्टैंड के पास हुई, जहां एक ऑटो रिक्शा की टक्कर से रमेश पिता बालकृष्ण राजपूत (70), निवासी स्टेशन चौराहा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

अस्पताल में मौजूद लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed